{"_id":"65d0a9f31d73cf97e100584e","slug":"huts-of-saptsarovar-will-give-a-feeling-of-royal-grandeur-to-the-tourists-in-pilibhit-tiger-reserve-2024-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit Tiger Reserve: शाही ठाठ का अहसास कराएंगी सप्तसरोवर की हटें, जल्द शुरू होगी बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit Tiger Reserve: शाही ठाठ का अहसास कराएंगी सप्तसरोवर की हटें, जल्द शुरू होगी बुकिंग
Sat, 17 Feb 2024 06:13 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 Feb 2024 06:13 PM IST
सार
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में घूमने वाले सैलानी जल्द ही शाही ठाठ का भी आनंद उठा सकेंगे। सप्तसरोवर पर दो शाही हट तैयार किए जा रहे हैं। जल्द ही इसका बुकिंग शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
सप्तसरोवर में बनीं हट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के कलीनगर में जंगल के प्राकृतिक वातावरण के बीच सैलानियों को अब शाही अंदाज में ठहरने की व्यवस्था भी मिलेगी। सप्तसरोवर पर दो शाही हट तैयार किए जा रहे हैं। इन टेंट नुमा हटों की व्यवस्था को बेहतर करने का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही बुकिंग की व्यवस्था भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन का विस्तार करते हुए बराही रेंज के सप्तसरोवर को विकसित किया जा रहा है। छह माह पूर्व से चार हटों के अलावा दो अन्य कमरे तैयार किए जा रहे हैं। बच्चों के लिए झूले और बैठने के लिए भी कई व्यवस्थाएं शामिल हैं। इनमें दो हटों में पूरी तरह से लकड़ी का इस्तेमाल कर बनाया जा रहा है। दो अन्य हटों का पक्का निर्माण निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
दो शाही हट भी तैयार की जा रही है। टेंट नुमा दिखने वाली इन हटों में बेड से लेकर बैठने का अन्य फर्नीचर भी शाही अंदाज वाला बनाया जा रहा है। सभी काम अंतिम चरण में है। उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च से सैलानियों को इसका लाभ मिलने लगेगा। बराही रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव का कहना है कि अंतिम चरण का कार्य लगातार जारी है। जल्द ही बुकिंग प्रक्रिया सैलानियों के लिए खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
चाक चौबंद होगी प्रकाश व्यवस्था
हटों में ठहरने वाले सैलानियों की सुविधा और सप्तसरोवर के खूबसूरत नजारे को आकर्षित बनाने के लिए रात में प्रकाश की व्यवस्था भी चाक चौबंद की जाएगी। इसके लिए सौर ऊर्जा वाली लाइटों को लगाने की प्रक्रिया चल रही है।
हटों में ठहरने वाले सैलानियों की सुविधा और सप्तसरोवर के खूबसूरत नजारे को आकर्षित बनाने के लिए रात में प्रकाश की व्यवस्था भी चाक चौबंद की जाएगी। इसके लिए सौर ऊर्जा वाली लाइटों को लगाने की प्रक्रिया चल रही है।