फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hut being built on Saptasarovar will make you feel royal

Pilibhit News: शाही अहसास कराएंगी सप्तसरोवर पर बन रही हट

Sun, 18 Feb 2024 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Hut being built on Saptasarovar will make you feel royal
सप्तसरोवर पर बन रही खूबसूरत हटें। संंवाद
कलीनगर। जंगल के प्राकृतिक वातावरण के बीच सैलानियों को अब शाही अंदाज में ठहरने का अहसास भी हो इसके लिए सप्तसरोवर पर दो शाही हट तैयार की जा रही हैं। जल्द ही बुकिंग की व्यवस्था भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन का विस्तार देते हुए बराही रेंज के सप्तसरोवर को विकसित किया जा रहा है। चार हटों के अलावा दो अन्य कमरे भी तैयार किए जा रहे हैं। बच्चों के लिए झूले और बैठने के लिए भी व्यवस्था शामिल हैं। इनमें दो हटों को पूरी तरह से लकड़ी का इस्तेमाल कर बनाया जा रहा है तो दो अन्य हटों को कंक्रीट का बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा दो शाही हट भी तैयार की जा रही है। टेंटनुमा दिखने वाली इन हटों में बेड से लेकर बैठने का अन्य फर्नीचर भी शाहीअंदाज वाला होगा। सभी काम अंतिम चरण में है। उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च से सैलानियों को यह सुविधा मिलने लगेगी। बराही रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव का कहना है कि कार्य जारी है। जल्द ही बुकिंग प्रक्रिया खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
चाकचौबंद होगी प्रकाश व्यवस्था
हटों में ठहरने वाले सैलानियों की सुविधा और सप्तसरोवर के खूबसूरत नजारे को आकर्षित बनाने के लिए रात में प्रकाश की व्यवस्था भी चाक चौबंद की जाएगी। इसके लिए सौर ऊर्जा वाली लाइटों को लगाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed