फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   husband wife and son died due to tractor-trolley hit the bike in Pilibhit

पीलीभीत में भीषण हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दंपती और पुत्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 29 Apr 2025 11:24 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Apr 2025 11:24 AM IST
सार

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ज्योराह गांव की सीमा में बालाजी मढ़ी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी महिला गंभीर घायल हो गई। जिला अस्पताल ले जाते वक्त उसने भी दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
husband wife and son died due to tractor-trolley hit the bike in Pilibhit
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पुत्र और महिला की मौत हो गई। तीनों लोग भंडारे में जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


थाना दियोरिया के नौगवां नबीनगर निवासी पंचम लाल (45 वर्ष), बेटे अमर सिंह (20 वर्ष) व पत्नी सुनीता रानी के साथ बाइक पर बैठकर जा रहे थे। ज्योराह गांव की सीमा में बालाजी मढ़ी के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। लोगों के पहुंचने से पहले ही चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, फिर दी ऐसी सजा कि कांप गई रूह, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को एंबुलेंस की मदद से बरखेड़ा सीएचसी लाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। सुनीता की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रात में उनकी भी मौत हो गई। 

रुद्रपुर से बीसलपुर जाते समय हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार मृतक पंचम लाल उत्तराखंड के रुद्रपुर में परिवार के साथ रहते थे। रुद्रपुर में ट्रैक्टर चलाने का कार्य करते थे। सोमवार को वह पत्नी और पुत्र के साथ बीसलपुर के दौलतपुर गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर तीनों की जान चली गई। हादसे के बाद पंचम लाल के परिवार में कोहराम मचा है। उनके छोटे पुत्र जितेंद्र, वीरेंद्र और पुत्री सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण व रिश्तेदार तीनों को ढाढ़स बंधा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed