फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Husband wants to forcibly get illegal physical relaton everyone was stunned to hear the pain of the woman

पीलीभीत: पति जबरन कराना चाहता है जिस्मफरोशी, महिला का दर्द सुन हर कोई रह गया दंग

Fri, 06 May 2022 12:54 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 06 May 2022 12:54 AM IST
सार

पीड़ित महिला ने बताया कि उसे दो बच्चे हैं। पति आए दिन मारपीट करता है। कोरोना काल में जब काम धंधा बंद हुआ तब से पति जिस्मफरोशी के लिए दबाव बनाया।

विज्ञापन
Husband wants to forcibly get illegal physical relaton everyone was stunned to hear the pain of the woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आंखों में आंसू, चेहरे पर बेबसी, हाथ और चेहरे पर कई जगह चोट के निशान। लड़खड़ाती जुबान से जब महिला ने अपना दर्द सुनाया तो हर कोई दंग रह गया। उसका पति उससे जबरन जिस्मफरोशी कराना चाहता है। विरोध किया तो लात घूंसों से पीटा। कई दिन भूखा रखा। आए दिन घर से निकालने की धमकी देता है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की निवासी महिला ने राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति के सामने आपबीती सुनाई। उन्होंने तुरंत सुनगढ़ी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि उसे दो बच्चे हैं। पति आए दिन मारपीट करता है। कोरोना काल में जब काम धंधा बंद हुआ तब से पति जिस्मफरोशी के लिए दबाव बनाया। महिला के मुताबिक उसने साफ इनकार किया तो पति ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। हर छोटी-छोटी बात पर उससे पीटता है। पति के जुल्म सहते-सहते कई बार उसने घर छोड़ना चाहा पर बच्चों के कारण हिम्मत नहीं जुटा पाई। 
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि पति कई बार जान से मारने तक की धमकी दे चुका है। उसका आरोप था कि थाने शिकायत दर्ज कराने जाते हैं तो पुलिस भगा देती है। आज तक उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। महिला आयोग की सदस्य ने आश्वासन दिया कि अब इस मामले में तत्काल कार्रवाई कराई जाएगी। जन सुनवाई के दौरान डीपीओ मीनाक्षी पाठक, डीपीआरओ सुबोध जाशी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed