फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Husband throws wife out of house for girlfriend in Pilibhit

UP: अपनी 'आजादी' के लिए प्रेमिका से कर लिया समझौता, पत्नी को घर से निकाला; पढ़ें धोखेबाज पति की कहानी

Tue, 05 Dec 2023 04:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Dec 2023 04:19 PM IST
सार

जिस प्रेमिका ने जेल भिजवाया, उसी की खातिर युवक ने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। पत्नी से बोला कि अगर घर में रहना है तो प्रेमिका के साथ रहना पड़ेगा। विरोध करने पर पत्नी को घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
Husband throws wife out of house for girlfriend in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत में लिव-इन रिलेशन में रह रहे युवक ने शादी कर ली तो प्रेमिका ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर उसे जेल भिजवा दिया। बाद में प्रेमिका को साथ रखने की सहमति पर वह जेल से बाहर आया। पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया। पत्नी ने पूरे मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ गजरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


थाना गजरौला क्षेत्र के गांव महुआ मुस्तकिल की रहने वाली काजल देवी ने एसपी को बताया कि थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव संडई निवासी अजीत उर्फ छबीले से उसका विवाह 15 मई 2022 को हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल में पति अजीत, ससुर रामकृष्ण, सास पुष्पा देवी, ननद कीर्ति व पुष्पा, चचिया ससुर रामसिंह व मुकुट आदि 10 लाख रुपये व कार की मांग करने लगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कीमती तोहफा भी ले गई वो फरेबी: वेबसाइट के जरिए की शादी, ऐसे लड़कों को बनाती शिकार; जीजा से करती है प्यार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रेमिका से समझौता कर जेल से आया बाहर  
इसी दौरान उसका पति अजीत दुष्कर्म के आरोप में जेल चला गया। तब उसे पता चला कि पति शादी से पहले किसी युवती के साथ लिव-इन रिलेशन में रहता था। उसी ने उस पर मुकदमा दर्ज कराया है। बाद में पति का प्रेमिका को साथ रखने की बात पर समझौता हो गया, जिसके बाद वह जेल से बाहर आ गया।  

पत्नी का कहना है कि पति ने  28 फरवरी 2023 सारा सामान छीनकर उसे घर से निकाल दिया। दहेज में मिले छह लाख रुपये उसने समझौते के तहत दूसरी युवती को दे दिए। अब पति कह रहा है कि घर में रहना है तो उसे दूसरी युवती के साथ रहना पड़ेगा। इसके बाद महिला ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed