फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Husband of Navodaya Vidyalaya lecturer dies after falling in the bathroom.

Pilibhit News: बाथरूम में गिरकर नवोदय विद्यालय के प्रवक्ता के पति की मौत

Sat, 13 Jun 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 13 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Husband of Navodaya Vidyalaya lecturer dies after falling in the bathroom.
बीसलपुर (पीलीभीत)। गांव शिवपुरी में नवदिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में महिला प्रवक्ता के पति की शनिवार को सुबह सरकारी आवास में बाथरूम में गिरकर मौत हो गई। वह काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पत्नी उनका शव लेकर लखनऊ रवाना हो गईं हैं।
विज्ञापन

लखनऊ के मोहल्ला हरिहर नगर निवासी किरन सिंह ने बताया कि वह जवाहर नवोदय विद्यालय में अंग्रेजी विषय की प्रवक्ता हैं। उन्होंने विगत मई में ही इस विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। वह मध्य प्रदेश के झबुआ जवाहर नवोदय विद्यालय से स्थानांतरित होकर आई थीं। विद्यालय परिसर स्थित सरकारी आवास में वह अपने पति 53 वर्षीय निर्भय सिंह और पुत्री भव्या सिंह के साथ रहती थीं। उनके पति काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। ऐसे में शारीरिक रूप से काफी कमजोर हो गए थे।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह लगभग सात बजे वह बाथरूम में नहा रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ जाने से वह गिर गए। उनका सिर बाथरूम की दीवार से टकरा गया। काफी खून निकल जाने के कारण वह बेहोश हो गए। जब काफी देर तक वह बाथरूम से बाहर नहीं निकले, तब उनकी पत्नी ने जाकर देखा, तो वह बेहोश पड़े थे। तत्काल उन्हें नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बीच नवोदय विद्यालय स्टाफ के लोग भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। कोतवाली पुलिस भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। किरन सिंह ने पुलिस को पोस्टमाॅर्टम न कराने के संबंध में लिखकर दिया। इसके बाद वह पति का शव लेकर लखनऊ रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि परिजन ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने से मना कर दिया। उधर, जवाहर नवोदय विद्यालय में हुई शोकसभा में दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed