फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Husband made deal for his wife and locked her in the room with two men in pilibhit

पापी पति की डर्टी करतूत: पांच हजार रुपये में किया पत्नी का सौदा, कमरे में बंदकर दो लोगों से करवाया दुष्कर्म

Sun, 05 Nov 2023 06:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Nov 2023 06:07 PM IST
सार

Pilibhit News: एक युवक ने चंद रुपयों की खातिर अपनी पत्नी का सौदा कर दिया। उसने पत्नी को दो लोगों के हवाले कर दिया। दोनों लोगों ने महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटा। पति ने भी पिटाई की।  

विज्ञापन
Husband made deal for his wife and locked her in the room with two men in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में युवक ने अपनी पत्नी का पांच हजार रुपये में दो लोगों के साथ सौदा कर दिया। इसके बाद पत्नी को दोनों युवकों के साथ कमरे में बंद कर दिया। दोनों ने विवाहिता से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पति ने तलाक देने की धमकी दी और पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला का कहना है कि पति उससे देह व्यापार कराकर रुपये कमाना चाहता है। उसकी जिंदगी नर्क बना दी है। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने पति व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


सुनगढ़ी क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी शादी वर्ष 2018 में जहानाबाद थाना क्षेत्र के युवक से हुई थी। पति पेशे से चालक है। शादी के कुछ समय बाद से ही पति उसे परेशान करने लगा। उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। वह विरोध करती थी तो छोड़ देने की धमकी देता था। महिला का आरोप है कि पति उससे वेश्यावृत्ति कराना चाहता है। कई बार वह दूसरे मर्दों को लेकर आया। विरोध करने पर मारा-पीटा। 
विज्ञापन


पति ने दोनों लोगों से लिए थे रुपये 
पति से परेशान होकर वह मायके चली गई। रिश्तेदारों के समझाने पर वह दोबारा ससुराल चली गई। आरोप है कि आठ अगस्त 2023 को रात करीब 11:30 बजे पति अपने साथ दो लोगों को लेकर आया और उनसे संबंध बनने का दबाव बनाने लगा। पति ने दोनों से 2500-2500 रुपये लेकर उसको एक कमरे में बंद कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Girl Suicide: संपूर्णानगर में आरोपी जोहिद की दुकान पर चला बुलडोजर; पढ़ें किशोरी की मौत के बाद अब तक क्या हुआ

इसके बाद दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर उन लोगों ने पीटा। घटना के दौरान वह बेहोश हो गई। होश आने पर थाने गई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की विवेचना अपराध निरीक्षक अपराध गजेंद्र सिंह को सौंपी गई। 

बात नहीं माना तो दे देंगे तलाक 
पीड़िता ने बताया कि उसका पति उससे गलत काम कराकर रुपये कमाना चाह रहा था, लेकिन वह उसका विरोध करती थी। घटना के दिन जब उसने विरोध किया तो आरोपी पति ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। धमकी दी कि अगर ऐसा नहीं करेंगी तो उसका तलाक दे देगा। 

दंपती का विवाद बताकर पुलिस ने टकराया 
पीड़िता के मुताबिक घटना के बाद वह सुनगढ़ी थाने में तहरीर देकर गई लेकिन पुलिस ने एक न सुनी। पुलिस ने कहा कि यह पति-पत्नी का विवाद है, जिस पर सीधे कार्रवाई नहीं की जा सकी। जब पुलिस ने एक न सुनी तो पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर आरोपियों पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed