फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hurt by her boyfriend's betrayal, the girl reached the police station after consuming poisonous substance

Pilibhit News: प्रेमी के धोखा देने से आहत युवती विषाक्त पदार्थ खाकर पहुंची थाने

Wed, 06 Nov 2024 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Hurt by her boyfriend's betrayal, the girl reached the police station after consuming poisonous substance
पीलीभीत। प्रेमी के धोखा देने से आहत युवती ने विषाक्त पदार्थ खा लिया और थाने पहुंच गई। इसकी जानकारी होने पर पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। युवती को सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की ओर से आठ माह पूर्व युवक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें तीन माह पूर्व एफआर लग चुकी है।
विज्ञापन


मामला अमरिया कस्बे का है। कस्बे की रहने वाली एक युवती का क्षेत्र के ही दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग था। युवती उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन युवक की ओर से शादी करने की बात से इनकार कर दिया गया। इस पर आठ माह पूर्व युवती की ओर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाकर युवक के खिलाफ अमरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचना के बाद करीब तीन माह पूर्व पुलिस ने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। इसकी जानकारी होने पर युवती की ओर से पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन

उधर, युवक ने दूसरी जगह शादी कर ली। जानकारी होने पर युवती ने बुधवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया और कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गई। युवती ने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को विषाक्त पदार्थ खा लेने की जानकारी दी तो खलबली मच गई। युवती की हालत बिगड़ती देख आननफानन में उसे थाने की गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार, युवती की हालत खतरे से बाहर है। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि युवती के विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी के बाद उसे जिला अस्पताल भेजकर भर्ती कराया गया है। युवती की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लग चुकी हैं। मामले की जांच की जा रही है।

दुपट्टे में मिला विषाक्त पदार्थ, पुलिस ने कब्जे में लिया
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में युवती को भर्ती कराया गया। इस दौरान उसके शौचालय जाने पर पुलिस ने बेड पर रखा दुपट्टा चेक किया तो उसमें विषाक्त पदार्थ बंधा मिला। पुलिस ने विषाक्त पदार्थ कब्जे में ले लिया है। युवती की सुरक्षा के लिहाज से महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।





पत्नी का फंदे से लटका शव देखकर पति ने खाया जहर
- पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा विवाहिता का शव
- युवक गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। नवविवाहिता पत्नी का फंदे से लटका शव देखकर पति ने भी जहर खा लिया। युवक को गंभीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवविवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव उसके परिजन को सौंप दिया है।

गांव सिरसा निवासी हरिश्चंद्र की पुत्री आरती (22) की शादी जून में गांव सुआबोझ निवासी कुलदीप से हुई थी। आरती का शव मंगलवार को उसकी सुसराल में टिनशेड में फंदे से लटका मिला था। हरिश्चंद्र ने पुत्री के ससुरालियों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरती का शव मंगलवार शाम पोस्टमार्टम को भेजा था।

पत्नी का फंदे से शव लटका देखने के बाद पति कुलदीप ने भी जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे गांव कसगंजा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद आरती का शव उसके परिजन को सौंप दिया। कुलदीप की हालत दूसरे दिन भी गंभीर बनी रही। इंस्पेक्टर क्राइम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता का शव उसके परिजन को सौंप दिया गया है। पत्नी की मौत के बाद कुलदीप के जहर खाने की जानकारी उसके परिजन ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed