फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hurdies to move away, still in many places

हटने लगे होर्डिग्स, कई स्थानों पर अभी भी लगे

Sat, 28 Oct 2017 11:03 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 28 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hurdies to move away, still in many places
election - फोटो : amar ujala
आचार संहिता  
विज्ञापन

निकाय चुनाव की घोषणा होने के साथ संभावित उम्मीदवारों द्वारा अपनी दावेदारी को दर्शाने के लिए लगाए गए होर्डिंग को हटाने का काम जिला प्रशासन ने शुरू कर दिया है। शहर समेत कई स्थानों पर प्रशासनिक अधिकारियों ने होर्डिंग्स हटवाने का काम किया, इसके बाद भी शहर के कई स्थानों पर अभी भी होर्डिंग्स लगे हुए हैं।  
शहर में एसडीएम पूर्णिमा सिंह के निर्देशन में नगर पालिका कर्मचारियों ने कचहरी से गौहनियां चौराहा तक सार्वजनिक स्थानों पर लगे विभिन्न राजनीतिक दलों व संभावित उम्मीदवारों के होर्डिंग्स हटवाए। शहर के कई स्थानों पर अभी भी संभावित उम्मीदवारों के होर्डिंग्स लगे हुए हैं। एसडीएम ने बताया कि अभियान चला कर शहर के सभी स्थानों से ऐसे होर्डिंग्स हटवाए जाएंगे। 
विज्ञापन

बीसलपुर। पालिका कर्मचारियों ने शनिवार को नगर के कई इलाकों में संभावित प्रत्याशियों द्वारा जगह जगह लगाए गए होर्डिंग, फ्लैक्सी और बैनर हटा दिए हैं। पालिका कर्मचारियों ने स्टेशन रोड, पीलीभीत रोड, बरेली रोड, चीनी मिल रोड और बारह पत्थर रोड आदि इलाकों में होर्डिंग्स हटवाए हैं। नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक उमेश चंद्र आनंद ने बताया कि पूरे नगर में लगे सभी होर्डिंग्स को हटवाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। एसडीएम शशि भूषण राय और तहसीलदार केबी सिंह ने निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद शनिवार को चुनाव प्रचार सामग्री को हटवाने का अभियान शुरू कराया। पहले दिन कोतवाली रोड पर बिजली के खंभों आदि स्थानों पर लगी चुनाव प्रचार सामग्री हटाई गई। अभियान की भनक पर कुछ प्रत्याशियों के समर्थकों ने खुद भी चुनाव प्रचार सामग्री हटाना शुरू किया।  
मझोला। अमरिया उपजिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी ने निकाय चुनाव की घोषण के साथ जारी हुई आचार संहिता का पालन करवाने के लिए स्वयं नगर पंचायत गुलडिय़ा भिंडारा मझोला पहुँच कर ईओ दिनेश भारती के साथ मौके पर सड़क किनारे पोलो व मकानों के ऊपर लगे राजनीतिक व गैर राजनीतिक दलों के सभी प्रकार के पोस्टर होर्डिग्स नगर पंचायत कर्मियों के द्वारा हटवा दिया। इस मौके पर अमरिया उपजिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी, ईओ  दिनेश कुमार भारती, वरिष्ठ लिपिक बैज नाथ यादव, पुलिस चौकी इंचार्ज नरेश चंद मौजूद रहे।    


बैठक स्थगित 
बीसलपुर। स्थानीय निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाने के कारण शनिवार को सहकारी गन्ना विकास समिति में होने वाली संचालक मंडल की बैठक स्थगित कर दी गई है। समिति सचिव ने बताया कि संचालक मंडल की अगली बैठक स्थानीय निकाय चुनाव के बाद की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed