फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hungry stomach students washed utensils in council schools

Pilibhit News: परिषदीय स्कूलों में भूखे पेट विद्यार्थियों से धुलवाए बर्तन

Tue, 27 Aug 2024 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Hungry stomach students washed utensils in council schools
पीलीभीत। ट्रांस शारदा क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई के नाम पर विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। शिक्षक पढ़ाने के बजाय उनसे खाने के भगौने और बर्तन धुलवा रहे हैं। किताबें उठाने वाले हाथ बड़े-बड़े भगौने उठा रहे हैं। मासूम भूखे पेट रहने को मजबूर हैं। खाने के नाम पर उन्हें कच्चे चावल दिए जा रहे हैं। वहीं जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव टाटरगंज के प्राथमिक स्कूल का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। क्षेत्र में अधिकारियों के ध्यान न देने से मनमानी हो रही है। हालत यह है कि ग्राम पंचायत सिंघाड़ा ऊर्फ टाटरगंज, कंबोज नगर, टिल्ला नंबर 4, बैल्हा बाजार घाट, भगवानपुरी, बमनपुर भागीरथ, भरतपुर, नेहरू नगर, रामनगर, चंदनगर, शास्त्री नगर, विजयनगर, गौतम नगर, कबीरगंज, गिल फॉर्म, नानक फॉर्म, गांधीनगर, नहरोसा, राणा प्रताप नगर सहित परिषदीय स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना मजाक बनकर रह गई है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को मेन्यू के मुताबिक सोमवार को मौसमी फल और प्रत्येक बुधवार को दूध नहीं बांटा जा रहा है। जबकि शासन की तरफ से बच्चों के भोजन के लिए परिषदीय विद्यालयोें को राशि उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनसे साफ-सफाई कराई जा रही है। खाने का भगौना उठवाया जा रहा है और गंदे बर्तन भी धुलवाए जा रहे हैं। वायरल वीडियो में विद्यार्थियों ने बताया कि भोजन में कच्चे चावल परोसे जा रहे हैं। खाने की खराब गुणवत्ता पर छात्र-छात्राओं ने विरोध करते हुए स्कूल में मिलने वाला भोजन छोड़ दिया है। अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर नाराजगी जताते हुए विरोध किया है। वायरल वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।

--
मामला संज्ञान में आया था। इसको लेकर खंड शिक्षाधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश हैं कि वह पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट दें।
- अमित कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed