फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hunger strike of flood victims continues for 18th day

Pilibhit News: बाढ़ पीड़ितों की भूख हड़ताल 18वें दिन भी रही जारी

Fri, 29 Sep 2023 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 29 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hunger strike of flood victims continues for 18th day
गांव चंदिया हजारा में धरना स्थल पर बैठे प्रदर्शनकारी ।
पूरनपुर। बाढ़ और कटान की समस्या का स्थायी निराकरण न होने के विरोध में चंदिया हजारा में चल रहा बाढ़ पीड़ितों का क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को 18वें दिन भी जारी रहा। सांसद प्रतिनिधि कमलकांत ने आंदोलन स्थल पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की। कहा, सांसद वरुण गांधी भी समस्या को लेकर चिंतित है। हर संभव कोशिश कर इसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अनशन पर जगदीश वाला, राकेश प्रधान, शंकर मंडल, खोखन मंडल, अनीस, परितोष मंडल, विमल, रामप्रवेश, नालिनी बैरागी, विकास मंडल, जोगन मंडल, गोपाल मंडल, समर विश्वास, शिव प्रसाद, बबलू मंडल, सुकुमार बैठे। अनशन स्थल पर सांसद प्रतिनिधि कमलकांत ने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों का साथ देने का आश्वासन दिया। कहा, सांसद वरुण गांधी भी समस्या के लिए चिंतित है। उनके स्तर से समस्या के समाधान की कोशिश की जा रही है। वन महानिरीक्षक पर्यावरण मंत्रालय से शीघ्र ही एनओसी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed