फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   hungama

भुगतान न होने से गुस्साए ठेकेदार ने बीसलपुर पालिका में काटा हंगामा

Fri, 04 Sep 2020 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
hungama
बीसलपुर। नगरपालिका में एक ठेकेदार ने भुगतान न होने पर बुधवार देर शाम निर्माण प्रभारी कक्ष में जमकर हंगामा काटा। निर्माण प्रभारी ने कोतवाली में ठेकेदार के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला ग्यासपुर निवासी एक ठेकेदार बुधवार देर शाम नगरपालिका में निर्माण प्रभारी वसीउद्दीन के कक्ष में पहुंचकर हंगामा करने लगा। ठेकेदार का कहना था कि निर्माण संबंधी पत्रावलियों पर रिपोर्ट न लगाने से उसका ढाई लाख रुपये का भुगतान अटका है। निर्माण प्रभारी ने कहा कि उन्होंने पत्रावली पर रिपोर्ट लगा दी है, बजट की कमी की वजह से सभी ठेकेदारों का भुगतान रुका है। ठेकेदार उनकी बात से संतुष्ट नहीं हुआ और लगातार हंगामा करता रहा। निर्माण प्रभारी का आरोप है कि ठेकेदार ने गालीगलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उनके साथ धक्कामुक्की भी की। ठेकेदार के हंगामे से वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह मामला रफा दफा किया। ईओ वंदना शर्मा के निर्देश पर निर्माण प्रभारी वसीउद्दीन ने कोतवाली में ठेकेदार के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी। कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि कस्बा इंचार्ज अनुज शर्मा को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed