{"_id":"667b4d72b2c861c0280ddca4","slug":"humidity-increased-the-problem-due-to-light-rain-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-118462-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हल्की बारिश के कारण उमस ने बढ़ाई दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हल्की बारिश के कारण उमस ने बढ़ाई दिक्कत
विज्ञापन
पीलीभीत। मंगलवार की सुबह बादल छाए रहे, साथ ही ठंडी हवा चली। जिसके चलते लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। दोपहर बाद हल्की बारिश होने से उमस बढ़ गई। जिस कारण परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश होने के आसार है। इससे लोगों को कई दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिलेगी। यही नहीं किसानों को भी सिंचाई में लाभ मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून बुधवार से सक्रिय होगा। इससे पहले लगातार बादल बने हुए हैं। कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह मौसम काफी अच्छा रहा। बादल बने रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। ठंडी हवा चली। दोपहर बाद कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हुई। इससे कुछ समय के लिए लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इसके बाद मौसम फिर गर्म हो गया।
शाम को फिर बादल छा गए। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया बुधवार और बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश होगी। इसी के साथ मानसून भी सक्रिय हो जाएगा। मंगलवार को अधिकतम 35.3 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा।