फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   How will the hands of more than five and a half thousand daughters be yellow now?

साढ़े पांच हजार से अधिक बेटियों के हाथ अब कैसे होंगे पीले

Thu, 01 Sep 2022 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
How will the hands of more than five and a half thousand daughters be yellow now?
पीलीभीत। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी के लिए अनुदान के रूप में मिलने वाली सरकारी मदद अब नहीं मिल पाएगी। सरकार ने शादी अनुदान योजना बंद कर दी है। जिले में 5652 आवेदकों को मायूसी मिली है। बेटियों के माता-पिता की चिंता बढ़ गई है कि उनकी बेटी के हाथ अब कैसे पीले होंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग, एससी-एसटी और अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग की जरूरतमंद बेटियों की शादी के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जाता रहा है। ये योजना अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित की जाती थी। योजना का लाभ पाने के लिए आवेदकों को बेटी की शादी से 90 दिन पहले या 90 दिनों बाद तक ऑनलाइन आवेदन करना होता था। सत्यापन के बाद पात्र आवेदकों को सरकार की तरफ से 20-20 हजार रुपये की अनुदान राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती थी। पिछले वित्तीय वर्ष में योजना का लाभ मिला था, लेकिन इस बार बजट न आने से अनुदान नहीं मिल सका। कुछ दिन पूर्व शासन ने योजना बंद करने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

बजट तो मिला लेकिन आवेदकों को नहीं दिया
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को चालू वित्तीय वर्ष पांच सौ आवेदन मिले। वहीं, समाज कल्याण विभाग को एससी वर्ग में 1476 आवेदन मिले। वहीं सामान्य वर्ग में 649 आवेदन आए। बीडीओ स्तर से 72 का सत्यापन भी हुआ। वहीं पिछड़ा वर्ग में 3527 आवेदन हुए। विभाग को शासन से 51 लाख का बजट भी मिला, लेकिन बजट जारी होने के कुछ दिन बाद ही इसके आहरण पर रोक लगा दी। नए आवेदन लेने पर भी रोक लगा दी। अब शासन ने आदेश जारी किया है कि योजना के तहत आवेदन न लिया जाए। सिर्फ सामूहिक योजना के तहत ही अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी योजना के तहत आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। इस बार बजट भी नहीं मिला है। शासन ने योजना बंद कर दी है। -केपी सिंह, जिला अल्पसंख्यक/पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed