फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   How do the wheat procurement not coming up at the purchasing centers?

क्रय केंद्रों पर नहीं आ रहा गेहूं  कैसे बढ़े खरीद

Fri, 14 Apr 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 14 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्रयासों के बाद भी किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं नहीं ला रहे हैं। इससे सरकारी खरीद की गति काफी धीमी है। यदि  अगले 10 दिनों में सरकारी खरीद नहीं हुई तो लक्ष्य हासिल करना मुश्किल होगा। शासन ने इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 1625 रुपये घोषित किया है। साथ ही 10 रुपया भाड़े का दिया जा रहा है। कुल मिलाकर किसान को 1635 रुपये प्रति क्विंटल की दर मिल रही है, लेकिन इसे पाने के लिए किसानों को काफी दिक्कत होती है। क्रय केंद्र पर गेहूं को साफ कराए। नमी की जांच कराए। इसके बाद तौल होने पर चेक या आरटीजीएस से भुगतान मिलेगा, जिसमें एक-दो दिन लग सकते हैं। वहीं खुले बाजार में करीब 1600 रुपये में गेहूं बिक रहा है। इससे किसानों को बिना किसी झंझट के पूरे राम मिल रहे हैं। किसान अपना गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर ले जाने के बजाय आढ़तों पर बेच रहे हैं। किसानों के सरकारी क्रय केंद्रों की ओर आकर्षित न होने के चलते सरकारी खरीद आगे नहीं बढ़ पा रही है। अब तक मात्र 62 सौ मीट्रिक गेहूं की सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीदा गया है।
विज्ञापन

कई क्रय केंद्र अभी भी चालू नहीं
गेहूं खरीद को जिले में 89 क्रय केंद्र खोले गए हैं। लक्ष्य अधिक होने के चलते इनकी संख्या बढ़ाकर 108 करने की तैयारी भी चल रही है। लेकिन 89 क्रय केंद्रों में करीब एक दर्जन ऐसे हैं जो अभी अभिलेखों में ही चल रहे हैं। किसी के खाते में पैसा नहीं है तो किसी का बैंक खाता ही नहीं खुला है। इनमें दो क्रय केंद्रों को बंद करने की तैयारी भी चल रही है।
विज्ञापन

मंडी में कम हो रही आवक
मंडी समिति में भी पिछले कुछ दिनों से गेहूं की आवक घट रही है। शुक्रवार को मात्र 11 हजार क्विंटल गेहूं की आवक मंडी में दर्ज की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed