{"_id":"62894b1d0a7b282661151859","slug":"houses-worth-lakhs-of-two-gangster-accused-were-attached-pilibhit-news-bly485679373","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर के दो आरोपियों के लाखों की कीमत के मकान किए गए कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर के दो आरोपियों के लाखों की कीमत के मकान किए गए कुर्क
विज्ञापन
सदर कोतवाली के गांव बक्शपुर में गैंगस्टर के आरोपी की घर कुर्क करते एसडीएम और पुलिस।
- फोटो : PILIBHIT
अमरिया/पीलीभीत। गैंगस्टर के दो आरोपियों के मकानों को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कुर्क कर ताले डालकर सील किया गया। डुग्गी बजाकर ग्रामीणों को भी जानकारी दी गई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बक्सपुर निवासी रमेश गैंगस्टर का आरोपी है। डीएम के आदेश पर शनिवार को सदर एसडीएम योगेश कुमार गौड़ फोर्स के साथ गांव पहुंचे। सीओ सिटी सुनील दत्त की मौजूदगी में डुग्गी बजवाकर ग्रामीणों को जानकारी दी गई। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने अपराध से अर्जित धन से मनाए गए मकान को कुर्क कर लिया। दस लाख पचास हजार 200 रुपये कीमत के मकान को ताला डालकर सील कर दिया गया।
जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर शनिवार को अमरिया के तहसीलदार जनार्दन सिंह, सीओ सदर लल्लन सिंह, अमरिया इंस्पेक्टर केके वर्मा पुलिस फोर्स के साथ गांव तिरकुनिया सरैनी में गैंगस्टर के आरोपी अब्दुल अजीज के घर पहुंचे। ग्रामीणों को जानकारी देने के बाद अब्दुल अजीज का मकान कुर्क कर ताला डाल दिया गया। कुर्क किया गया मकान 244.08 वर्ग मीटर में बना हुआ है। कीमत 3149107 रुपये की बताई गई है। दोनों आरोपियों को डीएम कार्यालय में अपना पक्ष रखकर मकान का ब्योरा देना होगा। उसके बाद ही मकान छोड़ा जा सकेगा। ब्योरा नहीं देने तक मकान कुर्क रहेगा।