फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hospital sealed without processing and without registration

बिना संसाधन और बिना पंजीकरण चल रहा अस्पताल हुआ सील

Sat, 12 Dec 2020 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Hospital sealed without processing and without registration
पीलीभीत। इलाज के दौरान नवजात और फिर महिला की मौत के मामले में बिना पंजीकरण अस्पताल चलाने वालों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। डीएम के निर्देश के बाद मौके पर भेजी गई टीम ने भ्रमण किया तो वहां इलाज से संबंधित कोई सामान तक नहीं मिला। टीम ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। अब संचालकों पर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के पिपरिया अगरू गांव निवासी राजेंद्र कुमार की पत्नी 26 वर्षीय जमुनी देवी को प्रसव के लिए बुधवार को गांव की आशा वर्कर आवास विकास चौराहा के पास स्थित एक निजी अस्पताल में लाई थी। वहां ऑपरेशन से प्रसव कराया गया, तो पहले बच्चे की मौत हुई फिर हालत बिगड़ने पर रेफर कराकर बरेली ले जाते वक्त महिला ने भी दम तोड़ दिया था। इस मामले में अब तक पुलिस को परिजन से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

इसी दौरान अस्पताल के बिना पंजीकरण चलने की बात भी सामने आई थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई को गति दी। एसीएमओ डॉ. हरपाल की अगुवाई में शुक्रवार की शाम टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद उसे सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना पंजीकरण चलाए जा रहे निजी अस्पताल को सील कर दिया गया है। अस्पताल में कोई ऐसा संसाधन तक नहीं था, जो इलाज के लिए पर्याप्त हो। इस मामले में तहरीर देकर संचालकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed