{"_id":"57f29f6b4f1c1b8b3226faf9","slug":"hopes-have-stuck-to-indefinite-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिश्चितकालीन धरने पर डटी हुई हैं आशाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिश्चितकालीन धरने पर डटी हुई हैं आशाएं
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यकर्मी का दर्जा देने व वेतन की मांग को लेकर आंदोलनरत आशाओं ने 11वें दिन भी धरना दिया। मांग पूरी न होने तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया। आशा महिला कल्याण समिति के बैनर तले आशाओं ने सोमवार को भी नेहरू पार्क में धरना दिया।
धरना स्थल पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष मचला देवी ने कहा कि आशाओं का धरना पिछले कई दिन से चल रहा है, लेकिन किसी भी अधिकारी ने धरना स्थल पर समस्या पूछना तो दूर झांककर भी नहीं देखा। आशाओं का खुलेआम उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक आशाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा व वेतन नहीं दिया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। धरना देने वालों में उपाध्यक्ष भगवान देवी, विमलादेवी, ब्लाक अध्यक्ष रेखारानी, मीनादेवी, रामबेटी, प्रेमवती, सरितादेवी, शांतिदेवी, ज्ञानवती, धनदेवी, मिथलेश, गुलाबोदेवी, सरस्वती, हरदेवी, प्रेमकुमारी, कुसुमादेवी, सपना मंडल, गोमती, पुष्पादेवी, रुपवती, वीरादेवी, नत्थोदेवी समेत तमाम आशाएं शामिल रहीं।