{"_id":"6a2c4c4ca3094b3df70560de","slug":"hope-for-laparoscopic-surgery-arose-in-the-district-hospital-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-161713-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जिला अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की उम्मीद जगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जिला अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की उम्मीद जगी
Fri, 12 Jun 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। 200 बेड के नए जिला अस्पताल में मरीजों को जल्द लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। करीब छह माह पहले जिला अस्पताल को अत्याधुनिक लेप्रोस्कोपिक मशीन उपलब्ध करा दी गई थी, लेकिन पुराने उच्चस्तरीय विद्युत व्यवस्था व आवश्यक तकनीकी सुविधाओं के अभाव में मशीन का संचालन शुरू नहीं हो सका था।
लेप्रोस्कोपिक सर्जरी आधुनिक तकनीक पर आधारित ऑपरेशन पद्धति है, इसमें शरीर पर बड़ा चीरा लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इससे मरीज को कम दर्द होता है और वह कम समय में स्वस्थ होकर घर लौट सकता है। पित्ताशय की पथरी, अपेंडिक्स, हर्निया समेत कई सामान्य शल्य क्रियाएं इस तकनीक से की जा सकती हैं।
नए अस्पताल में विद्युत आपूर्ति, ऑपरेशन थिएटर व अन्य तकनीकी व्यवस्थाएं पुराने भवन की तुलना में अधिक उन्नत हैं। इसी कारण लंबे समय से निष्क्रिय पड़ी मशीन को स्थापित कर उसके संचालन की तैयारियां शुरू की जा रही हैं। सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. जगदंबा सरन ने बताया नए अस्पताल में सर्जरी की ओपीडी शुरू होने के बाद अब दूरबीन ऑपरेशन की तैयारी चल रही है। संवाद