Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Homestays will be set up in villages adjacent to Sharda Sagar.

Pilibhit News: शारदा सागर से सटे गांवों में बनाए जाएंगे होम स्टे

Fri, 12 Jun 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 12 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Homestays will be set up in villages adjacent to Sharda Sagar.
पीलीभीत। शारदा सागर से सटे प्रत्येक गांव में दस होमस्टे बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

महिलाओं की आय बढ़ाए जाने के लिए शासन स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के साथ जोड़कर भी रोजगार दिया जा रहा है। वहीं, महिलाओं को परिवार की आय बढ़ाए जाने के लिए उन्हें रोजगार से जोड़ा जा रहा है। ऐसे में अब पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पास शारदा सागर से सटे गांवों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को होम स्टे बनवाए जाने के लिए जोर दिया जा रहा है। इसमें गांव सेल्हा, नौजल्हा नकटा, गभिया सहराई, मिठाईया लालपुर, ठकिया महाराजपुर, फुलहर आदि गांवों में होमस्टे को बनवाया जाएगा। इसमें पीटीआर का दीदार करने को पहुंचने वाले पर्यटकों को घरों में ठहरने की सुविधा दी जाएगी। ऐसे में विभागीय स्तर से इसकी कवायद को शुरू कर दिया गया है। गांव सेल्हा में होमस्टे का बनवा दिया गया है।

--------
एक हजार रुपये प्रति व्यक्ति को ठहरने की दी जाएगी सुविधा

-होमस्टे में ठहरने वाले प्रति व्यक्ति को एक हजार रुपये देने होंगे। वहीं चार से पांच सदस्य होने पर उन्हें कुछ राहत दी जाएगी। इसके साथ ही ठहरने वाले व्यक्ति के लिए खान-पान से लेकर सभी बातों का विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

-----

वर्जन:
शारदा सागर के पास स्थित गांवों में होमस्टे को बनवाया जा रहा है। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की भागीदारी कराई जा रही है। इसको लेकर विभागीय स्तर से कार्य को शुरू कर दिया गया है।- वंदना, उपायुक्त, राष्ट्रीय आजीविका मिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed