फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Homeowner beats him in front of wife for not paying rent, hurt husband hangs himself

Pilibhit News: किराया न देने पर गृहस्वामी ने पत्नी के सामने पीटा, आहत पति ने लगाई फांसी

Sat, 07 Oct 2023 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Homeowner beats him in front of wife for not paying rent, hurt husband hangs himself
रचित मिश्रा फाइल फोटो ।
पीलीभीत। दो माह का किराया न दे पाने के कारण मकान मालिक ने किराएदार की उसकी पत्नी के सामने जूते-चप्पलों से पिटाई लगा दी। इसके बाद वह दंपती को घर में बंद कर चला गया। पिटाई से क्षुब्ध युवक ने देर रात पत्नी के सो जाने पर उसके दुपट्टे से ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि परिजनों के तहरीर देने के बाद भी कोतवाली पुलिस आरोपी मकान मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन

मूल रूप से कोतवाली क्षेत्र के गांव नावकूड के रहने वाले रचित मिश्रा (30) पुत्र हरिओम मिश्रा का एक मकान शहर के मोहल्ला थान सिंह में है। मकान छोटा होने के कारण वह अपनी पत्नी सीता मिश्रा व बच्चों के साथ शहर के ही मोहल्ला देशनगर में देवेंद्र उर्फ छुट्टन के घर में किराये पर रहते थे। वहीं गृहस्वामी छुट्टन उसी गली में अपने दूसरे मकान में रहता है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक- रचित बरेली की एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। दो माह पूर्व उसकी नौकरी छूट गई थी। इसके बाद से वह नौकरी की तलाश कर रहा था। आर्थिक स्थिति भी काफी थी। इसके चलते वह मकान का दो माह से किराया भी अदा नहीं कर पाया था। गृहस्वामी आए दिन मकान के किराए को लेकर परेशान करता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात आठ बजे गृहस्वामी अपने दूसरे भाई के साथ रचित के पास पहुंचा और किराया देने की बात कहने लगा। इस पर उसने जल्द ही रुपये अदा करने की बात कही। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि गृहस्वामी ने अपने भाई की मदद से युवक की पत्नी सीता मिश्रा के सामने की जूता-चप्पलों से पिटाई लगा दी। बमुश्किल पत्नी ने युवक को बचाया। इसके बाद मकान मालिक ने दंपती को बच्चों समेत घर में बंद कर दिया।
पिटाई से क्षुब्ध रचित ने देर रात कमरे में लगे पंखे पर पत्नी के दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सीता की जब आंख खुली तो पति को फंदे पर लटका देख मामले की जानकारी परिजनों को दी। सीता ने बताया कि घटना के बाद काफी देर तक दोनों आपस में बातें करते रहे। पिछले कई दिनों से उसे बुखार आ रहा था। इस कारण दवा खाने के थोड़ी देर बाद ही उसकी आंख लग गई। रचित ने इसी दौरान यह आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



पुलिस की हीलाहवाली के चलते आरोपी गृहस्वामी फरार
परिजनों का कहना था कि कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की, मगर कोतवाली पुलिस ने गृहस्वामी को पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया। कोतवाली पुलिस लगातार आरोपी को संरक्षण देती रही और उन्हें हड़काती रही। इसके कारण आरोपी घर बंद कर भाग गया। परिजनों ने मामले की नामजद तहरीर कोतवाली पुलिस को दी हुई है।

रचित मिश्रा फाइल फोटो ।

रचित मिश्रा फाइल फोटो ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed