फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Home Minister should resign and apologize to the people of the country

Pilibhit News: इस्तीफा देकर देश की जनता से माफी मांगें गृहमंत्री

Wed, 25 Dec 2024 07:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
Home Minister should resign and apologize to the people of the country
पीलीभीत के कलक्ट्रेट ​स्थित कृ​षि भवन परिसर में धरने पर बैठे बसपा पदा​धिकारी व कार्यकर्ता।संवाद
पीलीभीत। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री की ओर से दिए गए बयान के विरोध में बसपाइयों ने कलक्ट्रेट स्थिति कृषि भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि गृहमंत्री इस्तीफा देकर देश की जनता से माफी मांगें।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष एलपी सागर की अगुवाई में जिलेभर से जुटे बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहले तिकुनिया पार्क पहुंचे। जहां से सभी कृषि भवन परिसर पहुंच गए। गृहमंत्री के बयान के विरोध में नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गृहमंत्री ने बाबा साहब पर गलत टिप्पणी की।
विज्ञापन

इसके लिए वह अपने पद से त्यागपत्र देकर देश की जनता से माफी मांगे। धरना प्रदर्शन में अरविंद तिवारी, रामसनेही, बृजपाल, प्रदीप सागर, किरन शंकर, पीतम राज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


---
कांग्रेसियों ने भी किया विरोध-प्रदर्शन
पीलीभीत। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ की टिप्पणी के विरोध में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने किया। कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कार्यालय छतरी चौराहा होकर जुलूस के रूप में अमित शाह इस्तीफा दो, माफी मांगो नारेबाजी करते रेलवे स्टेशन पर जवाहरलाल नेहरू प्रतिमा के पास एकत्र हुए।

विरोध-प्रदर्शन में हर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिनय गुप्ता गोल्डी, प्रदेश सचिव ईश्वर दयाल पासवान एडवोकेट, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर अनीस, पीसीसी सदस्य युसूफ मलिक, डॉक्टर नागेश पाठक, हेमंत मिश्रा एडवोकेट, श्रीमती महारानी पाल, हनीफ मंसूरी आदि मौजूद रहे। संवाद

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed