फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   home isolation alert

होम आइसोलेट कोरोना संक्रमित का फोन बंद मिले तो टीम भेजकर जांच कराएं: डीएम

Mon, 24 Aug 2020 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
home isolation alert
पीलीभीत। डीएम पुलकित खरे की अध्यक्षता में कोविड 19 के नोडल और पर्यवेक्षण अधिकारियों की बैठक शनिवार रात हुई। इसमें होम आइसोलेशन संक्रमितों की मॉनिटिरिंग, टेस्टिंग कॉन्टेक्ट, ट्रेसिंग मॉनिटरिंग टीम, लेवल वन और लेवल टू अस्पतालों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित गोमती सभागार में हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने सर्विलांस टीम के कार्यों को समझा। उन्होंने सर्वेक्षण में जुकाम बुखार जैसे लक्षण वाले व्यक्तियों की सैंपलिंग कराने के निर्देश समाज कल्याण अधिकारी को दिए। डीएम ने कहा कि उन्हें प्रतिदिन बताएं कि सर्विलांस टीमों द्वारा डोर टू डोर कितना सर्वेक्षण किया गया, कोरोना लक्षण वाले कितने व्यक्तियों की सैंपलिंग हुई। इसमें लापरवाही न बरती जाए। संक्रमित मरीज को प्रभारी चिकित्साधिकारी और एंबुलेंस के नोडल अधिकारी के माध्यम से तत्काल भर्ती कराएं। डीएम ने लेवल वन और लेवल टू कोविड अस्पताल के निरीक्षण को नामित नोडल अधिकारियों के अब तक किए गए कामों की समीक्षा की।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह ने व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने की बात बताई। डीएम ने एंबुलेंस संचालन के नोडल अधिकारी एसडीएम सदर अविनाश चंद्र मौर्य को कोरोना संक्रमित मरीजों को 24 घंटे में आइसोलेट कराने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि इसकी प्रतिदिन उन्हें रिपोर्ट दी जाए। बोले- होम आइसोलेट किसी संक्रमित का फोन बंद पाया जाए तो टीम भेजकर जांच कराएं। संक्रमितों से जुड़ी सूचनाएं अपलोड करने में देरी न करें। बैठक में सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, एडीएम वित्त अतुल सिंह, डीडीओ योगेंद्र पाठक, एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी, डॉ. अश्वनी कुमार, परियोजना निदेशक अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed