फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Holly was a rock on songs

होली गीतों पर मचाया धमाल

Sun, 20 Mar 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 20 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Holly was a rock on songs
होली - फोटो : pilibhit, beureu
नारी शक्ति क्लब के होली महोत्सव में प्रतिभागी होली गीतों पर जमकर थिरके। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई। रासलीला के कलाकारों ने बरसाने की होली का मंचन किया। 
विज्ञापन

नगर के एक बारात घर में हुए होली महोत्सव का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। महोत्सव में क्लब सदस्यों ने सत्यम्-शिवम-सुंदरम गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा प्रतिभा खोज, खुल जा सिमसिम, पुष्प सज्जा आदि प्रतियोगिताएं हुईं। क्लब सदस्यों व अन्य प्रतिभागियों ने होली गीत पर जमकर धमाल मचाया। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र ने मेले की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी मेल-मिलाप की भावना बढ़ती है। प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा का मंचन करने का मौका मिलता है। मेले में क्लब की दीपा गुप्ता, मिंटी मंडेर, मीरा गुप्ता, मोनिका गुप्ता, अनु अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। महोत्सव में खानपान आदि के स्टाल लगाए गए। देरशाम तक महोत्सव जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed