फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Holi's celebration... lots of colors...

Pilibhit News: होली की धूम... खूब बरसे रंग

Mon, 25 Mar 2024 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Holi's celebration... lots of colors...
शहर की सड़कें हो गईं रंगो से सराबोर, होली गीतों पर थिरके लोग, बाजारों में खरीदारों की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जिले में रंगोत्सव रविवार सुबह से ही शुरू हो गया। शहर से लेकर गांवों तक लोग रंग-गुलाल लगाते और होली के गीतों पर थिरकते नजर आए। बाजार में भी खरीदारों की भीड़ जुटी और उन्होंने खूब खरीदारी की। गेहूं की बाली, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री की खरीद भी हुई। शाम के समय विधि-विधान से होलिका पूजन किया गया।
सुबह जब लोग शहर के गांधी स्टेडियम में टहलने पहुंचे तो वहां डीजे पर ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’, ‘होली आई रे’ आदि गीतों पर डांस और रंग-गुलाल उड़ाने का नजारा दिखा। शहर के लोगों की ओर से स्टेडियम में सुबह सात बजे से ही होली कार्यक्रम शुरू कर दिया गया। टहलने, खेलने और व्यायाम करने पहुंचे लोगों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन

शहर में मुख्य बाजार, प्रतिष्ठानों और अन्य स्थानों पर भी लोग मस्ती करते दिखे। बच्चों के साथ ही बड़े भी हाथ में रंग गुलाल लेकर डांस करते हुए दिखे। सड़क से गुजरने वालों को भी नहीं छोड़ा गया। बाजार भी काफी गुलजार रहे। लोगाें ने शाम तक जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। होली पर रविवार को बाजार में खरीदारों की भीड़ रही। होलिका स्थलों पर सजावट की गई। शाम को होली स्थल पर पहुंचकर महिलाओं ने पूजन किया। घरों में भी पूजन किया गया।

बीसलपुर। होली के मद्देनजर नगर और ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों पर रविवार को होली से संबंधित सामग्री की जमकर बिक्री हुई। दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देरशाम तक बना रहा। ग्रामीण क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक हाटों में भी काफी भीड़ रही।
-
कपड़े की दुकानों पर भीड़, रंग-गुलाल और पिचकारी की खरीदारी
रविवार को शहर में कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। मिठाई, गुझिया के अलावा नमकीन, कचरी, पापड़, चिप्स व अन्य सामान खरीदा गया। रंग-गुलाल और पिचकारी की दुकानों पर देर रात तक खरीदारों की भीड़ नजर आई। मुखौटे भी खूब खरीदे गए।

-
राधारमण मंदिर में मनाया गया होली उत्सव
श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से आयोजित पांच दिवसीय ब्रज होरी महोत्सव में होरी के रसिया का गायन किया गया। पहले लड्डू होली हुई। बाद में ठाकुर जी संग फूलों की होली खेली गई। श्रद्धालुओं ने बरसाना के भाव से ठाकुर जी से फगुवा मांगा और सदा आनन्द रहे यह जोरी-मोहन खेलें होरी गीत पर नृत्य किया। संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष विश्वनाथ चंद्रा और मंत्री अतुल अग्रवाल पीपल वालों ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। भजन गायक कमल यादव, अजय पांडेय, शिवम सहगल, दीपक गोयल, दीपू अग्रवाल, राजीव अग्रवाल भोला, अमित अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed