फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Holika Dahan at 1261 places, district divided into five zones and 17 sectors

Pilibhit News: 1261 स्थानों पर होलिका दहन, पांच जोन और 17 सेक्टर में बांटा जिला

Sun, 24 Mar 2024 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan at 1261 places, district divided into five zones and 17 sectors
शांति व्यवस्था के लिए पुलिस के साथ सक्रिय रहेगा पीएसी बल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जिले में 1261 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इस दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से जिले को पांच जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है। सीओ, थाना प्रभारी, क्लस्टर मोबाइल और पीएसी को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। होली पर हुडदंग करने वालों और वाहनों की रफ्तार पर पुलिस की नजर रहेगी।
जिले में रविवार रात को होलिका दहन होगा। सोमवार को शहर और देहात क्षेत्रों में रंग खेला जाएगा। होली पर हुडदंगी भी सक्रिय रहते हैं। जिले में किसी तरह की कोई घटना न हो। शांति व्यवस्था बनी रहे, इसको लेकर पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

शासन ने जिले को संवेदनशील श्रेणी में रखा है। सुरक्षा के लिहाज से जिले को पांच जोन और 17 सेक्टरों में बांटा गया है। सीओ को जोन प्रभारी और संबंधित थाना प्रभारियों को सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 39 कलस्टर मोबाइल भी बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में छह सीओ और 19 इंस्पेक्टर के अलावा 80 एसआई, 700 सिपाही, होमगार्ड और 50 से अधिक महिला आरक्षी सुरक्षा व्यवस्था में लगी हैं। एक कंपनी पीएसी भी पीलीभीत पहुंच गई है। जो संवेदनशील स्थानों पर नजर रखेगी। सभी होलिका दहन स्थलों पर पुलिस फोर्स रहेगी। रंग के दौरान कोई विवाद न हो इसको लेकर पुलिस भ्रमणशील रहेगी।

--
रात 10:30 से 11:30 तक है होलिका दहन का मुहूर्त

पीलीभीत। प्रतिवर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। इसके अगले दिन रंग खेला जाता है। परमठ मंदिर के महंत ओमकार नाथ ने बताया कि पंचांग के अनुसार इस बार रविवार रात 10:30 से 11:30 बजे तक होलिका दहन का मुहूर्त है। विधि-विधान से पूजा अर्चना करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन में सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश हो जाता है और सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है। होलिका दहन को लेकर शनिवार को गोबर के उपले, गेहूं की बाली और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed