फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   holi

उल्लास से मनी होली, जमकर लगाया रंग-गुलाल

Tue, 30 Mar 2021 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
holi
पीलीभीत। एकता व भाईचारे का त्योहार होली सोमवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। होलिका स्थलों पर पूजा अर्चना की गई। वहीं होरियारों ने होली गीतों और ढोल नगाड़ों के बीच जमकर रंगों की बौछार की। हालांकि इस बार लोगों ने गीले रंगों से परहेज करते हुए गुलाल का अधिक इस्तेमाल किया। हुड़दंगियों ने भी जमकर धमाल मचाया।
विज्ञापन

सुबह तड़के लोगों ने होलिका स्थल पहुंचकर परिक्रमा कर पूजा अर्चना की। शहर के छतरी चौराहा, सुनगढ़ी, अशोक कॉलोनी, आवास विकास, चावला चौराहा, होली चौराहा, काला मंदिर, जाटो वाला चौराहा, थान सिंह, साहूकारा, जेपी रोड समेत तमाम स्थानों पर परंपरानुसार लोगों ने होलिका को जौ की बाली के आखत अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद रंगों की बौछार का सिलसिला शुरू हुआ। शहर की अधिकांश सड़कें रंगों से नहा उठी। होरियारों की टीमों ने चौराहों, सड़कों व गलियों में कब्जा कर लिया। इस बीच जो भी सड़क पर मिला, उसे होरियारों ने अपने रंग में रंग लिया। होली गीतों पर लोगों ने जमकर डांस किया। रंगों का यह सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। दोपहर बाद लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं ग्रामीण अंचलों में धमाल पार्टी के साथ लोगों ने आखत डालकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

पूरनपुर होलिका स्थल की परिक्रमा कर लोगों ने पूजा की। इसके बाद एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। दोपहर बाद एक दूसरे के घर जाकर होली की शुभकामनाएं देने का दौर शुरू हुआ। जो दूसरे दिन भी चलता रहा। नगर के अलावा भगवंतापुर, घुंघचाई, कसगंजा, जोगरजपुर, कुर्रैया आदि क्षेत्र में भी हर्षोउल्लास से होली का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर होली की शुभकामनाएं दी। कटरा बाजार में नगर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से होली मिलन समारोह हुआ। नगरपालिका द्वारा सफाई, पथ प्रकाश और जलापूर्ति का विशेष बंदोबस्त किया गया। सुरक्षा के लिहाज से सभी स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।
माधोटांडा सुबह से ही गांव कस्बों में होरियारों की टोलियां रंग खेलने के लिए निकल पड़ीं। दोपहर बाद लोगों ने एक दूसरे के घरों पर जाकर पर्व की बधाई दी। इधर मंगलवार सुबह महिलाओं ने होली खेली और फगुवा भी वसूला। इस बीच उन्होंने ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंचकर भी होली खेली और दोपहर बाद होलिकास्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना की।
शेरपुरकलां ढोल-बाजों के साथ धमाल निकली गई। धमाल में शामिल लोग एक-दूसरे को रंग लगाते चल रहे थे। धमाल में कई मुस्लिम युवक भी शामिल हुए। मुसलिम बाहुल्य गांव होने के चलते एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, सीओ लल्लन सिंह, खंड विकास अधिकारी सुनील जासवाल पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
अमरैयाकलां गांव के अलावा गांव सुखदासपुर, रघुनाथपुर, रंपुरा फकीरे, देवीपुर, नवदिया धनेश, ककरौआ, सबलपुर, धरमंगदपुर, रूरिया सलेमपुर, नवदिया टोडर में परंपरागत और हर्षोउल्लास के साथ होली मनाई गई।
न्यूरिया मोहल्ला ठाकुरद्वारा से जुलूस निकाला गया। जो मोहल्ला मोहम्मद यार से नई बस्ती होता मुख्य चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हो गया। जुलूस में शामिल लोग अबीर गुलाल की उड़ाते चल रहे थे।

कोतवाली में डीजे पर जमकर थिरके पुलिसकर्मी
होली के दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस कर्मियों ने होली खेली। कोतवाली में डीजे पर गानों की धुनों पर पुलिसकर्मियों को जमकर डांस किया। एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed