फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   hockey player, simarnajeet

मझोला पहुंचते ही गुरुद्वारे में टेका मत्था, घर पर मां और दादी के पैर छू कर लिया आशीर्वाद

Sat, 21 Aug 2021 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
hockey player, simarnajeet
पीलीभीत। शहर में सम्मान समारोह के बाद सिमरनजीत के मझोला पहुंचते ही कस्बा जश्न में डूब गया। बॉर्डर पर ही मझोला के व्यापारी और अन्य संगठन खिलाड़ियों ने भारत माता की जय के नारे लगते हुए सिमरनजीत का स्वागत किया। इसके बाद वह गुरुद्वारे पहुंचे। जहां उन्हें माथा टेक वाहेगुरु का आशीर्वाद लिया और इसके बाद घर पहुंचे। दरवाजे पर उतरते ही सबसे पहले उन्होंने धरती मां को प्रणाम करते हुए अपनी मां और दादी के पैर छू कर आशीर्वाद लिया। बेटे को देखकर मां और दादी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दोनों एक साथ उसके माथे को चूमते हुए उसे दुलारा और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान ग्रामीणों ने फूलों की बारिश और आतिशबाजी की।
विज्ञापन

पीलीभीत में पहली बार टोक्यो ओलंपिक में हॉकी में कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले सिमरनजीत की जीत की धूम है। हर आदमी की जुबां पर सिर्फ सिमरनजीत से मिलने की बेसब्री थी। शुक्रवार को वह सबसे पहले 11:10 मिनट पर एक बरातघर और फिर गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शमिल हुए थे। इसके बाद शहर के विभिन्न कार्यक्रमों के बाद 2:20 बजे मझोला कस्बे में पहुंचे। उनका काफिला देखते ही उनके स्वागत के लिए खड़े लोगों ने ढोल नगाड़े बजाते हुए भारत माता की जय और सिमरनजीत जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिए। इसके बाद उनका व्यापारियों द्वारा स्वागत किया गया। सात मिनट रुकने के बाद वह पिता इकबाल सिंह के साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। जहां उन्होंने मत्था टेका। गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष बलविंदर सिंह ने सिमरनजीत को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। गुरुद्वारे में 30 मिनट रुकने के बाद वह अपने घर के लिए रवाना हुए। रास्ते में उनके काफिले में भीड़ बढ़ती चली गई। घर पहुंचते ही सबसे पहले अपने दरवाजे पर मिट्टी को चूमा और गेट पर इंतजार में खड़ी अपनी मां मंजीत कौर और दादी गुरुमीत कौर के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस पर सिमरनजीत को दुलारते हुए उसके माथे को चूमा और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

मझोला में इन लोगों ने किया स्वागत
इसके बाद मझोला के चौकी चौराहा पर पूर्व चेयरमैन अजय गोयल, हरीश दिवाकर, अक्षय कुमार, यूथ क्लब के पदाधिकारी, चरनजीत सिंह, गुरुदत सिंह, हरपाल सिंह, त्रिमोहन सिंह, अमित, विशाल सोनकर, विनोद गर्ग, राकेश अरोरा, अमरीक, मनीष, इकबाल गिल और देवेंद्र सिंह समेत अन्य व्यापारी और संगठनों से जुड़े लोगों और रिश्तेदारों ने उन्हें फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके अलावा चौधरी उमराव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मझोला के अध्यक्ष बलविंदर सिंह व प्रधानाचार्य रामबाबू लाल ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन भर चलता रहा दावतों का दौर
सिमरनजीत के घर पहुंचने के बाद उनके जश्न की खुशी में घर पर पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी में रिश्तेदार और उनके मेहमान की दावत का दौर चलता रहा। पूरे दिन लोग जीत का जश्र मनाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed