फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   hockey player

ओलंपिक में पदक मिलने पर मनाया जश्न, मिठाई बांटी

Sat, 07 Aug 2021 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
hockey player
ओलंपिक में जीत पर जश्न मनाते हॉकी खिलाड़ी और अन्य। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। टोक्यो ओलंपिक में भारत को हॉकी मैच में कांस्य पदक मिलने पर हॉकी खिलाड़ियों ने ढोल बजाकर, आतिशबाजी छोड़ी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हॉकी खिलाड़ी और अन्य युवक नगर के गांधी पार्क में एकत्र हुए। यहां ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक मिलने पर ढोल बाजों के साथ खिलाड़ियों ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। डायमंड हॉकी क्लब के अध्यक्ष महेश आजाद ने कहा कि टीम की जीत ने देश के हॉकी खिलाड़ियों में उत्साह भर दिया है। देश का सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम करने पर हॉकी खिलाड़ियों में हर्ष है। बैठक में राजीव सक्सेना, तौफीक कादरी, दिनेश आजाद आदि मौजूद रहे। डायमंड हॉकी क्लब की हुई एक अन्य बैठक में नगर में हॉकी खिलाड़ियों की फौज होने के बाद खेल मैदान न होने पर रोष जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा गया कि नगर के कई हॉकी खिलाड़ी प्रांतीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। खेल मैदान न होने से खेल प्रतिभाएं दम तोड़ रही हैं। बैठक में नगर के खेल मैदान बनाने की मांग की गई। इस दौरान अशोक खंडेलवाल, पवन यादव, राजीव सक्सेना, अलोक सक्सेना, नोमान अली वारसी, हाजी लाडले, शेखर पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed