फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Historical Bareilly and Kotwali Darwaja will be protected

Pilibhit News: ऐतिहासिक बरेली और कोतवाली दरवाजे का किया जाएगा संरक्षण, वर्ष 1734 में हुआ था निर्माण

Mon, 26 Jun 2023 06:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Jun 2023 06:34 PM IST
सार

पुरातत्व विभाग ने बरेली दरवाजा और कोतवाली दरवाजे को राजकीय संरक्षण में लेने की बात कही है। शहर के अधिवक्ता शिवम कश्यप ने ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण को लेकर मांग उठाई थी। 

विज्ञापन
Historical Bareilly and Kotwali Darwaja will be protected
बरेली दरवाजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में मुगल शासनकाल में बनाई गई इमारतों को अब संरक्षण की जरूरत है। इसको लेकर अधिवक्ता लगातार मांग कर रहे हैं। इस पर पुरातत्व विभाग ने अब बरेली दरवाजा और कोतवाली दरवाजे को राजकीय संरक्षण में लेने की बात कही है।

विज्ञापन


शहर और जिले में कई ऐतिहासिक धरोहर अभी भी मौजूद हैं। लेकिन संरक्षण व देखभाल के अभाव में यह धरोहर जर्जर हो गई हैं। ऐसे में संरक्षण के लिए अधिवक्ता शिवम कश्यप ने पुरातत्व विभाग को पत्र भेजा था। जिसमें बरेली दरवाजा और कोतवाली दरवाजा सहित अन्य इमारतों को संरक्षित करने की मांग की गई थी। अधिवक्ता की मांग पर पुरातत्व विभाग ने अपनी सहमति जता दी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में युवक ने दी जान: सुसाइड नोट में लिखा- मेरी लाश को पिता और दोस्त के अलावा कोई हाथ न लगाए
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता को भेजे गए पत्र में उत्खनन एवं अन्वेषण अधिकारी राम विनय ने कहा है कि शहर में स्थित बरेली दरवाजा, पुरानी तहसील, कोतवाली में विभागीय दफ्तरों का संचालन हो रहा है। इसके अलावा बरेली दरवाजा और कोतवाली दरवाजे को उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग परामर्शदात्री समिति की आगामी बैठक में संरक्षित करना प्रस्तावित है। 

इस दशा में दोनों इमारतों को जल्दी पुरातत्व विभाग अपने राजकीय संरक्षण में लेने की कवायद शुरू करेगा। बता दें कि बरेली दरवाजा एवं कोतवाली दरवाजा समेत चार दरवाजों की स्थापना 1734 ईसवीं में मुगल सूबेदार अली मोहम्मद खान ने करवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed