{"_id":"67fbebf2b96b38d39402262e","slug":"hindu-organizations-demonstrated-against-the-police-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-134079-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के गांव महादिया के पास संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर प्रदर्शन करते हिंदूवादी स
पूरनपुर। गांव खमरिया के समीप शनिवार शाम और रविवार सुबह गांव महादिया के समीप खेतों में संरक्षित पशुओं के अवशेष मिलने पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को पशु चिकित्सक से परीक्षण कराकर दफन करा दिया। महादिया के समीप मिले अवशेष पुलिस जांच में माधोटांडा थाना क्षेत्र में होना पाए गए।
शनिवार सुबह गांव महादिया जाने वाले रास्ते के समीप खेत में पशु के अवशेष मिलने पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओंं ने रोष जताते हुए हंगामा किया था। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने टीम के साथ मौके पर पहुंच जांच की। सीओ प्रगति चौहान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
रविवार को गांव महादिया से करीब दो किलोमीटर दूर खेतों में फिर संरक्षित पशुओं के अवशेष मिलने पर हिंदूवादी संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी। आक्रोशित हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल के समीप पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि गांव महादिया से करीब दो किलोमीटर दूर मिले संरक्षित पशु के अवशेष की सूचना पर पुलिस को भेजकर जांच कराई गई। घटना स्थल माधोटांडा थाने का पाया गया है।
पूछताछ के लिए चार युवक हिरासत में लिए
पूरनपुर। पशुओं के अवशेष मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। मगर अबतक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कोतवाल ने बताया कि संरक्षित पशुओं की हत्या कर अवशेष फेंकने के आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कराकर चालान कराया जाएगा। संवाद