फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hindu organizations created ruckus on the information of conversion

Pilibhit News: धर्मांतरण की सूचना पर हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

Mon, 12 Jun 2023 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations created ruckus on the information of conversion
शहर के मोहल्ला शिवाजी कॉलोनी में घर के बाहर लगी हुई भीड़। संवाद
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला शिवाजी कॉलोनी में किराये पर रह रहे युवकों पर धर्मांतरण कराने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए हिंदू जागरण मंच व हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। घर के अंदर कई महिलाएं और युवक मिले। हंगामा होने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

थाना गजरौला क्षेत्र के गांव इटौरिया निवासी गिरभर का मकान शहर की शिवाजी कॉलोनी में है। उन्होंने अपना मकान दो साल से गोरखपुर क्षेत्र के राकेश गॉडसन को किराये पर दे रखा था। राकेश अपने बेटे डेविड के साथ पिछले काफी लंबे समय से यहां पर रह रहा था। मोहल्ले वालों के मुताबिक रविवार को यहां काफी लोगों को आना जाना लगा रहता था। इस बारे में मोहल्ले के लोगों ने मकान मालिक से शिकायत भी की थी, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

रविवार को फिर यहां काफी लोग जमा हुए। मोहल्ले के किसी युवक ने मामले की सूचना हिंदू जागरण मंच व हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों को दे दी। इसके बाद हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष यशवंत सिंह, अमित चतुर्वेदी, केशव वैश्य, पुनीत जायसवाल, शुभम सक्सेना आदि वहां पहुंचे। देखा घर के अंदर दो युवक किताब हाथ में लिए बैठे थे, लोगों से प्रार्थना करा रहे थे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पूछताछ शुरू की। इस पर दोनों युवक घबरा गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मामले की सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के सामने कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को पीटा
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पहले तो किसी तरह की कोई भी अभद्रता नहीं की। जैसे ही सुनगढ़ी थाना प्रभारी वहां पर पहुंचे। तभी एक कार्यकर्ता ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस असहाय खड़ी रही। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर भी असहज दिखाई दिए। कहने लगे कि आप लोग ही कार्रवाई कर लो मैं यहां से जा रहा हूं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बात को संभाला तब पुलिस रुकी।

महिलाओं की संख्या थी ज्यादा
जिस घर के अंदर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया जा रहा है। वहां पर एक पुरुष को छोड़कर सब महिलाएं थीं। इनमें शहर की कुछ महिलाएं थीं, जबकि कई महिलाएं अन्य जिलों की भी थीं।

पुलिस नहीं मान रही धर्मांतरण का मामला
जहां एक ओर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता और मोहल्ले के लोग लगातार धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं सुनगढ़ी पुलिस लगातार उसे नकारने मेें लगी हुई थी। वह लगातार जांच की बात कह रही थी, जबकि मौके से पुलिस ने काफी सामान को भी अपने कब्जे में लिया है।

शिवाजी कॉलोनी में एक घर में धर्मांतरण की कोशिश की जा रही थी। मौके पर कुछ लोगों को पकड़ा भी गया। इस तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - सूरज वर्मा, महामंत्री हिंदू युवा वाहिनी


मामले की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। हालांकि धर्मांतरण संबंधी किसी तरह के कोई भी साक्ष्य नहीं मिले हैं। किसी भी तरह के साक्ष्य सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। - जगत पाल सिंह, थाना प्रभारी सुनगढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed