फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hindu-Muslim issues being raised to divert attention from real issues: Varun Gandhi

असल मुद्दों से ध्यान भटकाने को उठाए जा रहे हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे: वरुण गांधी

Sat, 16 Apr 2022 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hindu-Muslim issues being raised to divert attention from real issues: Varun Gandhi
पीलीभीत। दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे सांसद वरुण गांधी ने कहा कि असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए हिंदू-मुस्लिम के मुद्दों को तूल दिया जा रहा है। उन्होंने निजीकरण का विरोध करते हुए युवाओं के रोजगार का मुद्दा उठाया। बोले, जब सरकारी संस्थान नहीं होंगे तो सरकारी नौकरियां कहां से आएंगी।
विज्ञापन

सांसद वरुण गांधी का शनिवार को खमरिया पुल पर बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने स्वागत किया। उसके बाद वह काफिले के साथ शंकर सॉल्वेंट पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि असली लड़ाई रोजगार और भ्रष्टाचार की है। राजनीतिक दल और नेताओं को आपसी खींचतान छोड़ देश के भविष्य के लिए सोचना चाहिए।
विज्ञापन

राष्ट्र का भविष्य भाषण से, चुनाव जीतने हारने से नहीं बल्कि सच्ची देश सेवा से बनता है। रोजगार के मुद्दे पर बोले कि खाते में पैसे नहीं आए। दो करोड़ नौकरियां मिलनी थीं, नहीं मिलीं। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई। युवाओं को रोजगार देना सरकार का दायित्व है, यह कोई दया नहीं है। निजीकरण होगा तो नौकरियां भी सीमित होंगी। बेरोजगारी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरुण ने कहा कि जब राजनीति सेवा की जगह पेशा बन जाती है तो अभिशाप बन जाती है। उन्होंने जनता की समस्याएं भी सुनीं। इसके बाद वह भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय योगेंद्र सिंह गंगवार के आवास पर गए और अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस मौके पर भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य हरिओम राठौर, गुड्डू गंगवार, दिग्विजय, राजेश गंगवार, परमेश्वरी दयाल गंगवार, भूपराम गंगवार, रमेश लोधी, रूपेश गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed