{"_id":"66e5f16205772ba59e015dd8","slug":"hindi-is-a-powerful-medium-of-expression-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122444-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हिंदी है अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हिंदी है अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम
विज्ञापन
पीलीभीत के उपाधि महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते प्रोफेसर।स्रोत:म
पीलीभीत। हिंदी अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है, जिससे हम विचारों को अभिव्यक्त करते हैं। उक्त उद्गार प्रो. विनय कुमार गर्ग ने उपाधि महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में कहे।
सभागार में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रो. विपिन कुमार नीरज ने कहा कि हिंदी हमारे लिए व्यवहार व प्रेम की भाषा है, जो हमें संस्कार सिखाती है। हिंदी विभाग के सहायक प्रो. दिवाकर सिंह ने कहा कि हिंदी एक- दूसरे को आपस में जोड़ती है। हिंदी का यश भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बढ़ रहा है और वहां भी हिंदी का प्रयोग बड़े सम्मान के साथ किया जाता है।
विद्यार्थी गौरव कुमार, अंशिका गंगवार, शिखा, याशिता मिश्रा ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा, हमारी पहचान, हमारी संस्कृति व सभ्यता के लिए मूल्यवान है। इस दौरान डॉ. मुकुल अग्रवाल, डॉ. गजेंद्र, डॉ. अमित कुमार सक्सेना ने भी विचार व्यक्त किए।