फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   High school student dies due to drowning in Kharja canal in Pilibhit

पीलीभीत में छात्र की मौत: नहाते समय खारजा नहर में डूबा रूपेंद्र, 23 घंटे बाद मिला शव, परिजन हुए बदहवास

Mon, 19 Jun 2023 05:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Jun 2023 05:21 PM IST
सार

पूरनपुर के कायस्थान मोहल्ले का छात्र रविवार को दोस्तों के साथ बाइफरकेशन पर घूमने गया था। वहां खारजा नहर में नहाते समय डूबने से उसकी मौत हो गई। 23 घंटे बाद गोताखोरों ने उसका शव नहर से निकाला। 

विज्ञापन
High school student dies due to drowning in Kharja canal in Pilibhit
रूपेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के साइफन इलाके के निकट रविवार को खारजा नहर में डूबे किशोर का शव 23 घंटे बाद नहर से बरामद हुआ। सोमवार को पुलिस और परिजन की मौजूदगी में चले तलाशी अभियान के बाद गोताखोरों ने शव को नहर से बाहर निकाला। छात्र का शव देख परिजन बदहवास हो गए।

विज्ञापन


पूरनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी अनिल कुमार सिंह का सबसे छोटा 15 वर्षीय पुत्र रूपेंद्र अपने  दोस्त नितिन व एक अन्य के साथ रविवार को बाइक से घूमने के लिए बाइफरकेशन गया था। दोपहर करीब 12.30 बजे तीनों दोस्त बाइफरकेशन में घूमे। इसके बाद करीब एक बजे तीनों दोस्त हल्दीडेंगा क्षेत्र में स्थित साइफन इलाके में पहुंचे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लव स्टोरी में ट्विस्टः गैर समुदाय के युवक से शादी करेंगी महिला दरोगा; भाई बोला- ब्रेनवॉश किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पहले से ही कुछ लोग नहा रहे थे। रूपेंद्र और उसका दोस्त नितिन भी खारजा नहर में नहाने के लिए उतर गए। पानी में जाते ही दोनों डूबने लगे। शोरशराबा करने पर वहां मौजूद क्षेत्रीय लोगों ने प्रयास कर नितिन को बचा लिया, लेकिन गहरे पानी में जाने से रूपेंद्र का कोई पता नहीं लग सका। 

High school student dies due to drowning in Kharja canal in Pilibhit
नहर किनारे खड़े मृतक के परिजन व रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला

देर रात परिजनों को मिली सूचना 

घटना के बाद घबराए दोनों दोस्त मौके से भाग गए। क्षेत्रीय लोगों की जानकारी के बाद थाना पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन शुरू कराई। रविवार देर शाम तक खोजबीन के बाद  किशोर का कोई सुराग नहीं लगा । देर रात साथी दोस्तों ने रूपेंद्र के परिजनों को घटना की जानकारी दी। 

ये भी पढ़ें- मंदिर में मर्यादित कपड़े पहनकर आएं: हाफ पैंट, कटी-फटी जींस पहने श्रद्धालुओं की नो एंट्री; गेट पर नोटिस चस्पा

सोमवार को पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में गोताखोरों ने तलाशी अभियान शुरू किया। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे पुल से दो सौ मीटर दायरे में किशोर का शव बरामद किया गया। गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

पिता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दो पुत्र और दो पुत्रियों में रूपेंद्र सबसे छोटा था। इस वर्ष हाई स्कूल में दाखिला लिया था। शव को देख बहन समेत परिजन का रो रोकर बुरा हाल था। एसओ अचल कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed