फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hemraj to the car ...

हेमराज के पास नहीं है कार... 

Mon, 23 Jan 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 23 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को जिले की चारों सीटों से सात प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। इसमें एक निर्दलीय है, जबकि छह प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी थे। निर्दलीय को छोड़ सभी प्रत्याशी करोड़पति हैं। इसमें निवर्तमान राज्यमंत्री हेमराज के पास अपनी कार तक नहीं है, जबकि भाजपा के संजय गंगवार, बसपा के डॉ. शैलेंद्र गंगवार के पास लग्जरी गाड़ियां हैं। शहर के 43 वर्षीय भाजपा प्रत्याशी संजय गंगवार स्नातक हैं। उनका प्रापर्टी डीलिंग का व्यवसाय है। नामांकन के साथ दाखिल शपथपत्र के अनुसार उनके पास 68 लाख की चल और 1.10 करोड़ की अचल संपत्तियां है। इसमें नकदी, बैंक में जमा धनराशि, के अलावा 25 लाख की फारच्यूनर कार है जबकि 2.25 लाख कीमत के आभूषण हैं वहीं उनकी पत्नी के नाम लगभग 44 लाख का संपत्ति है। वहीं बरखेड़ा से 41 वर्षीय निवर्तमान राज्यमंत्री हेमराज वर्मा स्नातक हैं। करोड़पति हेमराज वर्मा के पास करीब 60 लाख कीमत की गांव में पुश्तैनी जमीन है। गांव में एक घर के अलावा शहर में पत्नी के नाम से प्लाट है। वाहन के नाम पर एक पुरानी मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर में आधी हिस्सेदारी है। बरखेड़ा से ही बसपा के प्रत्याशी सबसे धनी व्यक्ति हैं। उनके पास करीब 2.21 करोड़ की संपत्ति है जिसमें 1.40 करोड़ चल और 81.55 लाख अचल संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी 1.50 करोड़ की मालिकन हैं। डॉ. साहब के पास नकदी, जेवरात, मकान के अलावा 10 लाख कीमत की एक सफारी गाड़ी है जबकि उनकी पत्नी के पास 8.26 लाख की कार है। बरखेड़ा से ही नामांकन कराने वाले ठाकुर निरंजन सिंह भी करोड़पति है। 48 वर्षीय निरंजन सिंह भी पत्नी करोड़पति हैं। उनके पास लगभग 60 लाख की जमीन और मकान आदि है। इसके अलावा एक कार, जेवरात एवं नकदी है। पूरनपुर विधानसभा से नामांकन कराने वाले सपा विधायक पीतमराम भी करोड़ पति है। 55 वर्षीय पीतमराम साक्षर है। उनके पास टै्रक्टर, कार के अलावा एक रायफल और एक रिवाल्वर भी है। उन्होंने 39.96 लाख की चल और 1.10 करोड़ की अचल संपत्ति है। वहीं बीसलपुर से भाजपा विधायक रामसरन वर्मा पत्नी की संपत्ति मिलाकर करोड़ पति हैं। उनके पास 9.01 लाख की चल और 70 लाख की अचल संपत्ति है जबकि पत्नी के नाम 25 लाख की संपत्ति है। भाजपा विधायक के पास एक स्कार्पियों गाड़ी भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed