{"_id":"5fe4e4848ebc3e3ead4e3860","slug":"help-for-animals-in-winter-pilibhit-news-bly4313748130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेजुबानों को सर्दी से बचाने के लिए शहर के युवा ने छेड़ी मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेजुबानों को सर्दी से बचाने के लिए शहर के युवा ने छेड़ी मुहिम
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
महिला सिपाही को सड़क पर घूमते मिले बेजुबान को गोद दिलाता आकाश।
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
पीलीभीत। सर्दी में ठिठुर रहे इंसानों के बीच शहर के एक युवा ने बेजुबानों को राहत पहुंचाने के लिए मुहिम शुरू की है। वह सड़कों पर भूखे पेट ठिठुरने वाले गाय के बछड़ों और कुत्तों के बच्चों की मदद में उतर चुका है। सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले हों या फिर संभ्रांत नागरिक सभी से संपर्क कर इन बेजुबानों को गोद दे रहा है। सर्दी से बचाने के लिए पुराने कपड़े और गत्तों को इकट्ठा कर उनका आशियाना बनाया है। सोशल मीडिया के जरिए अपने कुछ सहयोगियों को साथ लेकर दूसरों से भी सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला फैजुल्लाखां निवासी आकाश सक्सेना पिछले काफी समय से गोवंश से जुड़े मामलों में मदद करते रहे हैं। सड़कों पर कई बार गायों के घायल होने पर इलाज दिलाने, नालों में फंसी गायों को निकलवाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही। आकाश ने बताया कि सर्दी बढ़ रही है, ऐसे में सड़क पर रहने वाले कुत्ते के छोटे बच्चों और गाय के बछड़ों को बचाने के लिए लोगों से संपर्क करके उन्हें गोद दिला रहे हैं। कुछ महिला पुलिसकर्मी और संभ्रांत लोगों ने इसे अपनाया भी है। लोगों से पुराने गत्ते और पुआल लेकर वह बेजुबानों को सर्दी से बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।