फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hello I am the DM of your district, must vote for 23

नमस्कार ! मैं आपके जिले का डीएम, 23 को वोट जरूर करना

Sat, 19 Feb 2022 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Hello  I am the DM of your district, must vote for 23
मतदाता जागरुकता के लिए घर-घर जाकर कार्ड बांटते जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। दरवाजे की घंटी बजाई... गेट खुलते ही, नमस्कार मैं आपके जिले का डीएम हूं। आपके लिए ग्रीटिंग कार्ड, 23 फरवरी को मतदान करने जरूर आना। शुक्रवार को डीएम समेत अन्य अफसर शहर की उन कॉलोनियों में पहुंचे जहां पिछले चुनाव में मतदान कम हुआ था। यहां लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। शहर के साथ पूरे जिले में ग्रीटिंग कार्ड डोर- टू डोर पहुंचकर वितरित किए गए।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे वार्ड-7 की निरंजन कुंज कॉलोनी पहुंचे। यहां पिछले चुनाव में 54.61 फीसद मतदान हुआ था। डीएम ने डोर-टू डोर पहुंचकर मतदाताओं को ग्रीटिंग कार्ड दिए और 23 फरवरी को मतदान के लिए प्रेरित किया। कहा कि चाहे किसी पार्टी उम्मीदवार को वोट करें लेकिन मतदान जरूर करें। इस दौरान कॉलोनी के लोगों ने समस्याओं से सभी अवगत कराया। जीशान नाम के एक युवा ने डीएम से कहा कि ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन वोटर कार्ड नहीं बना। एक बच्चे ने कहा कि इतनी बड़ी कॉलोनी है लेकिन एक पार्क तक नहीं। वहीं बच्चों द्वारा तैयार किए पांच लाख ग्रीटिंग कार्ड एक दिन मतदाताओं तक पहुंचाकर विश्व रिकॉर्ड भी बनाया गया। कई वार्ड में बीएलएओ के माध्यम से ग्रीटिंग कार्ड पहुंचाए गए। नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के सभी वार्ड में बैनर लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। इसमें पिछले चुनाव का फीसदी भी दर्शाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed