{"_id":"6a06315d770d66221b0019d3","slug":"hearing-on-bail-of-aashkara-accused-of-concealing-scam-money-on-24th-pilibhit-news-c-121-1-ba11032-159514-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घाेटाले की रकम छिपाने की आरोपी आशकारा की जमानत पर सुनवाई 24 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घाेटाले की रकम छिपाने की आरोपी आशकारा की जमानत पर सुनवाई 24 को
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय घोटाले के मामले में आरोपी इल्हाम की परिचित है आशकारा
पीलीभीत। डीआईओएस कार्यालय के करोड़ों के घोटाले के मुख्य आरोपी इल्हाम शम्सी की परिचित और खाते में लेनदेन के आरोप में जेल गई आशकारा परवीन की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई। अधिवक्ता की ओर से दाखिल जमानत प्रार्थना पत्र पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट में अब मामले की 24 मई को सुनवाई होगी।
डीआईओएस कार्यालय के चपरासी से बाबू बने इल्हाम शम्सी पर करोड़ों के सरकारी धन का गबन करने का आरोप लगा है। मामले में डीआईओएस की ओर से फरवरी माह में कोतवाली में इल्हाम और उसकी पत्नी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद खातों के लेन-देन को ट्रेस किया। इसके बाद करीब आठ करोड़ के सरकारी धन को निजी खातों में भेजने के मामले में इल्हाम की दो अन्य पत्नियों के अलावा सात महिलाओं को नामजद करते हुए दो दिन पूर्व कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
इस मामले में पूर्व में जेल गई इल्हाम की पत्नी लुबना, आशकारा के अलावा फातिमा नवी, परवीन खातून की जमानत अर्जी को न्यायालय ने खारिज कर दिया था। अब आरोपी पक्ष के अधिवक्ता की ओर से इस मामले की आशकारा परवीन की जमानत अर्जी जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट में दाखिल की गई है, जिसकी सुनवाई 24 मई को होगी। आशकारा परवीन पर करीब 38 लाख के गबन का आरोप है। संवाद