{"_id":"64bad7b992cab83738001764","slug":"heaps-of-filth-in-the-market-responsible-are-silent-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-1451-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मंडी में गंदगी के अंबार, खामोश हैं जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मंडी में गंदगी के अंबार, खामोश हैं जिम्मेदार
Sat, 22 Jul 2023 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर मंडी परिसर में फैली गंदगी । संवाद
बीसलपुर। सफाई ठेकेदार की अनदेखी के चलते मंडी परिसर में बेहद गंदगी है। जहां-तहां कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे मंडी पहुंचने वाले किसानों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैै।
मंडी प्रशासन ने परिसर में ठेके पर सफाई की व्यवस्था कर रखी है। पर्यवेक्षक भी नियुक्त है। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था चौपट है। जगह-जगह गंदगी फैली है। इससे आढ़तियों के अलावा मंडी आने वाले किसानों को दिक्कत होती है। आढ़ती कई बार मंडी के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। हालांकि मंडी के प्रभारी सचिव नाजिम अली सफाई व्यवस्था अच्छी बता रहे हैं।