{"_id":"64e7a1d6d5023bce880e14dd","slug":"health-workers-will-work-by-tying-black-ribbon-from-today-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3194-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आज से काला फीता बांधकर काम करेंगे स्वास्थ्य कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आज से काला फीता बांधकर काम करेंगे स्वास्थ्य कर्मी
Fri, 25 Aug 2023 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। टीबी कंट्रोल इंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर डीएम को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन जिला क्षय रोग अधिकारी को सौंपा गया। इसमें कहा गया है कि मांगें पूरी न होने के विरोध में शुक्रवार से स्वास्थ्यकर्मी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार को ज्ञापन भी सौंपेंगे।
स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि गत वर्षों में कई संविदा कर्मियों की दुर्घटना आदि में मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत सभी संविदा कर्मियों के लिए गत पांच वर्षों से लंबित सामूहिक बीमा योजना अविलंब लागू की जाए। सभी संविदा कर्मियों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय कर्मचारी कैशलेस बीमा योजना का लाभ प्रदान किया जाए।
स्वास्थ्य विभाग में 23 वर्षों से कार्यरत लैब टेक्निशियन, डाटा एंट्री ऑपरेटर, टीबी एचवी एवं ड्राइवर का मूल वेतन मेंटल हेल्थ, ब्लड बैंक, एनसीडी के कर्मचारियों के लिए स्वीकृत मूल वेतन से भी कम है। लिहाजा वेतन का पुन: निर्धारण किया जाए। मांगें पूरी न होने पर कर्मचारी 25 एवं 28 अगस्त तक काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। एक सितंबर से 28 सितंबर तक संविदा कर्मचारी निःक्षय पोर्टल पर कोई डाटा अपलोड नहीं करेंगे।