{"_id":"6a99caa81badd09374095a9c","slug":"health-sub-centre-in-ghazipur-kunda-closed-for-two-days-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-167986-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गाजीपुर कुंडा में दो दिन से स्वास्थ्य उपकेंद्र बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गाजीपुर कुंडा में दो दिन से स्वास्थ्य उपकेंद्र बंद
विज्ञापन
गाजीपुर कुंडा में बंद पड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र। संवाद
बरखेड़ा। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर नहीं आ पा रही हैं। इसकी बानगी गांव गाजीपुर कुंडा में देखने को मिली। यहां ग्रामीणों के इलाज के लिए खोले गए स्वास्थ्य उपकेंद्र पर पिछले दो दिनों से ताला लटका हुआ है, जिससे मरीज भटकने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, उपकेंद्र पर तैनात सीएचओ व अन्य स्टाफ पिछले दो दिनों से नहीं आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इससे पहले भी कई बार आरोग्य मंदिरों के सीएचओ बिना किसी पूर्व सूचना या अवकाश स्वीकृत कराए बगैर गायब मिले हैं, लेकिन विभागीय स्तर पर कोई सख्त कार्रवाई न होने के कारण कर्मचारियों में उच्चाधिकारियों के निर्देशों का कोई डर नहीं है।
गांव निवासी राममूर्ति लाल ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया अपने जख्म को ठीक कराने की दवा लेने के लिए पिछले दो दिनों से लगातार स्वास्थ्य उपकेंद्र जा रहे, लेकिन ताले लटके मिले। बरखेड़ा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डॉ. लोकेश गंगवार ने बताया कि सीएचओ अलका गंगवार ने किसी प्रकार का अवकाश नहीं लिया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। संवाद