फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

नौगवा पकड़िया में बुखार से युवक की मौत

Sun, 23 Oct 2022 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
Health
पीलीभीत। नगर के रहने वाले 38 वर्षीय दिव्यांग सुरेंद्र की शनिवार को बुखार से मौत हो गई। सुरेंद्र 15 दिन से बुखार से पीड़ित थे। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बारिश से नौगवा पकड़िया के कई हिस्सों में बुरी तरह जलभराव हो गया था। कई घरों में पानी घुस गया। पिछले दिनों धूप निकलने से पानी की समस्या तो दूर हो गई, लेकिन क्षेत्र में फैली गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया। इससे क्षेत्र में बुखार की समस्या तेजी से बढ़ गई। पिछले बीस दिन में यहां महिला समेत दो लोगों की मौत बुखार से हो चुकी है। हुलासो देवी, फूलचंद्र की बुखार आने से मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने इन मौतों को सरकारी आंकड़ों में शामिल नहीं किया है। हालांकि विभाग ने यहां टीम भेजकर जांच पड़ताल करवाकर दवा वितरित कराई, लेकिन लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने महज खानापूर्ति की है। हालात यह हैं कि हर दूसरे घर में कोई न कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित है।
विज्ञापन

नौगवा के ही सुरेंद्र को 15 दिन पूर्व से बुुखार आ रहा था। परिजनों ने उसका प्राइवेट में इलाज करवाया। लाभ न मिलने पर जिला अस्पताल में भी डॉक्टरों को दिखाया। कुछ राहत मिली लेकिन समस्या यथावत रही। शनिवार सुबह सुरेंद्र की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद दो टीमों को भेजकर नौगवां में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पूरनपुर में भी बुखार से बालिका की मौत
पूरनपुर। गांव डूडा कॉलोनी निवासी उमेश यादव की आठ वर्षीय पुत्री की बुखार आने से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग टीबी से मौत होना बता रहा है। बालिका परिषदीय स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी।

घुंघचाई पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव डूडा कॉलोनी नंबर आठ निवासी उमेश कुमार ने बताया कि उनकी छह वर्षीय पुत्री प्रियंका को तीन- चार दिन से बुखार आ रहा था। गांव घुंघचाई के एक चिकित्सक के यहां उसे भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर शुक्रवार शाम को सीएचसी लाए। यहां चिकित्सक ने पुत्री को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के एमओआईसी डॉ. अनिकेत गंगवार ने बताया कि प्रियंका की मौत बुखार से नहीं हुई है। उसे पहले से टीबी की बीमारी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed