फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

डिलीवरी के दौरान गर्भ में ही हो गई शिशु की मौत, किया हंगामा

Sat, 24 Sep 2022 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 01:01 AM IST
सार

माधोटांडा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई।दोबारा फिर महिला को निजी डॉक्टर के यहां लेकर पहुंचे, तो उसने एक सर्जन को बुलाकर ऑपरेशन कराने के बाद डिलीवरी कराई और शिशु को मृत बता दिया।तहरीर मिलने के बाद भी सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन
Health

विस्तार

पीलीभीत। माधोटांडा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा किया। बाद में सर्जन को बुलाकर आपेरशन किया गया। तब मरा हुआ शिशु निकला। परिजनों ने इस मामले में सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। सीओ सिटी डॉक्टर के बयान लेने जरूर पहुंच गए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव सिरसा निवासी राम बहादुर ने बताया कि उनकी पुत्रवधू रामबेटी को बृहस्पतिवार शाम चार बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। पुत्र अवनीश कुमार मां माया देवी के साथ रामबेटी को लेकर माधोटांडा रोड स्थित एक अस्पताल पहुंचा। आरोप है कि अस्पताल में महिला डॉक्टर ने सामान्य तरीके से पांच घंटे तक डिलीवरी कराने की कोशिश की। इस दौरान शिशु की गर्भ में ही मौत हो गई। इसकी भनक लगते ही डॉक्टर ने दूसरी जगह ले जाने को कहा। परिजन रामबेटी को जिला अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने मना कर दिया। दोबारा फिर महिला को निजी डॉक्टर के यहां लेकर पहुंचे, तो उसने एक सर्जन को बुलाकर ऑपरेशन कराने के बाद डिलीवरी कराई और शिशु को मृत बता दिया। परिजनों का कहना है कि अगर डॉक्टर पहले ही ऑपरेशन करा देती तो बच्चा सकुशल बच जाता। डॉक्टर की लापरवाही के कारण गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हुई है। तहरीर मिलने के बाद भी सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता वार्ता चल रही है।
विज्ञापन

000
जांच करने पहुंच गए सीओ सिटी तहरीर का पता ही नहीं
इस पूरे मामले में पुलिस की स्थिति बेहद हास्यास्पद है। एक तरफ सुनगढ़ी थाने में तहरीर दिए जाने के बाद सुनगढ़ी इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी कहते हैं कि दोनों पक्षों में समझौता वार्ता चल रही है इसलिए अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। वहीं सीओ सिटी सुनील दत्त का कहना है कि उन्हें तहरीर के बारे में पता ही नहीं। तहरीर दी जाएगी तो रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। यह और बात है कि वह जांच करने अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टर के बयान भी ले लिए। सवाल यह है कि अगर तहरीर ही नहीं मिली तो सीओ सिटी अस्पताल क्या करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
------
--पूछ कर ली लगाएं-
डिलीवरी के दौरान कोई लापरवाही नहीं बरती गई। परिवार को पहले ही ऑपरेशन की सलाह दी गई थी। परिवार के लोग गर्भवती को दूसरी जगह लेकर चले गए। देर रात दोबारा लेकर आए थे। तब सर्जन को बुलाकर ऑपरेशन कराया गया।
- डॉ. कुसुम चौधरी, बीएएमएस
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed