फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

आईएमए की कांफ्रेंस में जुटेंगे देश के नामी विशेषज्ञ डॉक्टर

Sat, 30 Jul 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Health
पीलीभीत। आईएमए की ओर से 31 जुलाई को आईएमएकॉन का आयोजन किया गया है। इसमें देश के कई विशेषज्ञ डॉक्टर आएंगे। आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर पीयूष अग्रवाल और सचिव डॉक्टर रोहित सिंह ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि आईएमए की ओर से पीलीभीत में पहली बार आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन

आईएमएकॉन अपोलो अस्पताल दिल्ली, एम्स दिल्ली, सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली,, जिंदल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल हिसार और बरेली के ख्याति प्राप्त डॉक्टर आएंगे। कॉन्फ्रेंस में जिले के अलावा खटीमा, सितारगंज, बदायूं, शाहजहांपुर, पलिया के डॉक्टर भी भाग लेंगे। डॉ. पीयूष अग्रवाल ने बताया कि कॉन्फ्रेंस पीलीभीत के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर हो रही है। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। शाम पांच बजे आईएमए भवन में नवनिर्मित एसी कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार करेंगे। कांफ्रेंस के संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. अग्रवाल ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस में विभिन्न फार्मा कंपनियों के स्टाल भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

आईएमए सचिव डॉक्टर रोहित सिंह ने बताया कि पीलीभीत जैसे छोटे शहर में इतने सारे सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा व्याख्यान दिया जाएगा। इसका फायदा स्थानीय डॉक्टरों को मिलेगा। उद्घाटन समारोह में आइएमए में उत्तर प्रदेश के पूर्व सचिव डॉ. आनंद प्रकाश, आईएमए के वाइस प्रेसिडेंट जोन एक यूपी डॉ. रमेश अग्रवाल, बरेली आईएमए अध्यक्ष डॉ. विमल भारद्वाज समेत भी उपस्थित रहेंगे। डॉ. पीयूष अग्रवाल ने बताया कि डॉ. वैभव तिवारी, डॉक्टर अनिमेष अग्रवाल, डॉ. ध्रुव गोयल के अलावा अपोलो हॉस्पिटल नई दिल्ली के डॉ. अंशुमान अग्रवाल, एम्स के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. रवि खन्ना, डॉक्टर रिता बक्शी और मेडिको लीगल एक्सपर्ट डॉक्टर ऋषि भाटिया भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed