{"_id":"6169cc4f7a90655fce24454e","slug":"health-pilibhit-news-bly463003681","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 14 मरीज और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 14 मरीज और मिले
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वास्थ्य विभाग के लखनऊ भेजे गए सैंपल की शुक्रवार को रिपोर्ट आई तो 14 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इससे स्वास्थ्य की परेशानी बढ़ गई है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 67 हो गई है। तीन दिन पहले एलाइजा जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजे गए थे। इसके रिपोर्ट शुक्रवार शाम को आई। इसमें 14 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।
जांच रिपोर्ट में शहर के एकता नगर कॉलोनी, चंदोई, ललौरीखेड़ा के एसएसबी कैंप, रुरा रामनगर, ललौरीखेड़ा कस्बे में तीन, पूरनपुर के खानपुर, खमरिया पंडरी, खरुआ, बरखेड़ा के लखनऊ कला, अमखेड़ा, न्यूरिया समेत 14 डेंगू के मरीज मिले हैं। सहायक जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या ने बताया कि लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में 14 केस मिले है। मरीजों के घर पर जाकर दवा का छिड़काव कराया गया है।