फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

सावधान! बुखार के मरीजों की फिर बढ़ने लगी संख्या

Sat, 16 Oct 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Health
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। मौसम का बदलाव शुरू होते हुए बुखार ने फिर पांव पसारना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल में रोजाना 60 फीसदी मरीज इमरजेंसी में पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को पांच मरीज भर्ती हुए। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि अधिकांश मरीजों में मौसम के बदलाव होने के कारण सामान्य बुखार निकल रहा है।
विज्ञापन

सुबह-शाम सर्दी और दोपहर में गर्मी से लगातार मौसम का मिजाज बिगड़ने से बुखार फैल रहा है। सर्दी, खांसी से लोग पीड़ित है। वहीं जिले में डेंगू, मलेरिया का भी प्रभाव काफी तेजी से बढ़ रहा है। इस समय थोड़ी सी लापरवाही आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। घरों के पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। डेंगू की पुष्टि होने पर डरने की जरूरत नहीं है। पुष्टि होने पर शरीर के अंदर पानी की कमी न होने दें। इन दिनों जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। शुक्रवार को पांच मरीज इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किए गए। जांच में सभी मरीजों में सामान्य बुखार निकला। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम बदल रहा है। इस समय विशेष कर सावधानी की जरूरत है। सावधानी ही बुखार से बचा सकती है।
विज्ञापन

घटने लगी थी ओपीडी, फिर बढ़ने लगी
भीषण गर्मी के चलते 15 दिन पूर्व रोजाना 1400 से ऊपर की ओपीडी होती थी। इसके बाद एक सप्ताह से मरीजों की संख्या घटने लगी। इससे एक हजार से 11 सौ तक रह गई। मगर अब मौसम का बदलाव होने से फिर ओपीडी 1500 के करीब पहुंच गई है। इसमें बुखार के मरीजों की संख्या काफी अधिक है। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले दो दिनों से ओपीडी बंद होने के चलते इमरजेंसी में मरीज आ रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर तक पांच मरीजों को भर्ती किया गया था। कुछ मरीज ऐसे आए, जिन्हें दवाकर वापस भेज दिया गया था। बृहस्पतिवार को भी इमरजेंसी में कई मरीज आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बरतें सावधानियां
- खट्टा खाने से परहेज करें
- ठंडा पानी नहीं पीएं
- पूरे कपड़े पहनें
- घर के अंदर गमलों आदि में पानी न भरा रहने दें
- एसी में बार-बार जाने से परहेज करें
- घर के आस पास सफाई का विशेष ध्यान दें
- शरीर के अंदर पानी का कमी न होने दें
- सोते समय मच्छरदानी की प्रयोग करें
क्या कहते है डॉक्टर
मौसम में बदलाव हो रहा है। सावधानी अगर नहीं बरती गई, तो बुखार आ सकता है। 60 फीसदी बुखार के मरीज आ रहे है। सामान्य बुखार ठीक होने में चार से पांच दिन लगते है। ज्यादातर सीएचसी और पीएचसी से रेफर होकर आ रहे। शरीर के अंदर पानी की कमी न होने दें। - डॉ. अनिल कुमार, जिला अस्पताल

ओपीडी में संख्या बढ़ी जरूर है। मगर सामान्य बुखार के मरीजों की संख्या अधिक आ रही है। जिले में सामान्य स्थिति बनी हुई है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। - डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, सीएमएस, जिला पुरुष अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed