फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

दस साल के बच्चे समेत तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि

Sat, 25 Sep 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Health
नाली में दवा का छिड़काव करता मलेरिया विभाग का कर्मचारी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। दो दिन पहले छह मरीज डेंगू के लक्षण वाले मिले थे। वर्ष के बच्चे समेत तीन मरीजों की एलाइजा जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद मलेरिया विभाग की टीम ने मरीजों के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। उनके घर और आसपास के इलाकों में डेंगू के लार्वा नष्ट करने के लिए दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन

मलेरिया विभाग की जानकारी के मुताबिक 22 बल्लभनगर कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग, देवीपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय, जैतपुर निवासी 20 वर्षीय, बरातबोझ निवासी 20 वर्षीय, रानीगंज निवासी 10 वर्षीय बालक और अखौला गांव निवासी 16 वर्षीय बालिका बुखार से ग्रस्त मरीजों का सेंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए बृहस्पतिवार को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में बल्लभनगर कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग, बीसलपुर के अखौली गांव का 15 वर्षीय बालक और अमरिया के रानी कॉलोनी का एक 10 वर्षीय बालक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 18 हो गई है। इसमें रानी कॉलोनी का बालक का जिला अस्पताल से इलाज चल रहा था। जिससे शु्क्रवार को हालत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। मलेरिया विभाग के अनुसार जिले में रानी कॉलोनी, बरखेडा ज्योरहा कल्यानपुर, पिपारिया मंडन, न्यूरिया का पंडरी गांव, सैदपुर, ललौरीखेड़ा का पौटाकला, शिवपुरिया, बीसलपुर का अखौली और नगर क्षेत्र के बल्लभनगर कॉलोनी और शेर मोहम्मद में अब तक डेंगू के केस मिल चुके है। इसलिए इन्हें संवेदनशील माना जा रहा है।
विज्ञापन

286 मकानों में पांच मकान में मिला डेंगू का लार्वा
- मलेरिया विभाग की ओर से शुक्रवार को शहर के मोहल्ला बेनी चौधरी में सर्वे कराया गया। जहां दवा का छिड़काव करने के बाद मोहल्ले में 286 मकानों में डेंगू के लार्वा की तलाश की गई। जहां पांच मकानों में डेंगू का लार्वा पनपता पाया गया। टीम ने दवा का छिड़काव कर मकानस्वामियों को चेतावनी स्वरुप नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा न्यूरिया के गांव महोफ, बीसलपुर के सफौरा, बिलसंडा के कनपरी, बरखेड़ा के फूटाकुंआ और अमरिया के रानी कॉलोनी में कैंप लगाया गया। जहां 156 लोगों की मलेरिया और 38 लोगों की डेंगू की जांच की गई। गनीमत रही कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी मरीज अपने घरों पर है और पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। अभियान चलाकर कई स्थानों पर संदिग्धों की जांच करने के साथ दवा का छिड़काव कराया गया। शहर में पांच मकानों में डेंगू का लार्वा मिला था, जिसे नष्ट कर दिया गया है। राजीव मौर्या, जिला सहायक मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed