{"_id":"6137c3f38ebc3eb6fa77295e","slug":"health-pilibhit-news-bly458872810","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपारिया कॉलोनी के ग्राम प्रधान समेत छह घरों में मिला डेंगू का लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपारिया कॉलोनी के ग्राम प्रधान समेत छह घरों में मिला डेंगू का लार्वा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ाता देखकर मलेरिया विभाग पूूरी तरह अलर्ट हो गया। मंगलवार को पिपरिया कॉलोनी में लार्वा की पड़ताल की, तो वहां छह मकानों में डेंगू का लार्वा पाया गया। जिनमें एक मकान ग्राम प्रधान का है। टीम ने दवा का छिड़काव करने के बाद सभी को नोटिस जारी किया और साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के साथ ही हिदायत दी गई। दोबारा अगर लार्वा मिला। तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को जिला मलेरिया अधिकारी डीआर सिंह और मलेरिया सहायक अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने पिपरिया कॉलोनी पहुंची। जहां 137 मकानों का सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान घर में रखे पंखे, फ्रिज ट्रे, पानी आदि को चेक किया। तो कॉलोनी के ग्राम प्रधान नवीन शंकर, गोपाल माझी, अजय विश्वास, भूषण हलदार, श्रीपद विश्वास और समीरदास के घर में डेंगू का लार्वा पाया गया। जहां टीम ने पहले तो वहां पर लर्विसाइड दवा का छिड़काव कर उसे नष्ट किया। साथ ही परिवार के लोगों की मलेरिया की जांच की गई। जांच में पाया गया कि इन लोगों ने घरों के पास में अस्थायी गड्ढे बना रखे। जिसमें पानी इकट्ठा रहता है। जिस कारण डेंगू, मलेरिया और फाइलेरिया का लार्वा पनपता है। टीम ने पूरे कॉलोनी में दवा का छिड़काव कराया। मलेरिया सहायक अधिकारी राजीव मौर्या ने बताया कि सभी को नोटिस जारी किया है। साथ ही दवा का छिड़काव करने के साथ ही कॉलोनी में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जहां उन्हें बचाव के बारे में जानकारी दी गई।