फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका, स्वास्थ्य विभाग ने कराया मॉकड्रिल

Sat, 28 Aug 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Health
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ाए हुए हैं। भले ही शासन ने कोरोना कर्फ्यू में छूट दे दी है। मगर स्वास्थ्य विशेषज्ञ तीसरी लहर आने की संभावना व्यक्त कर रहे हैं। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य टीम ने अभ्यास करना शुरू कर दिया। शुक्रवार को कोविड अस्पताल में टीम को नोडल अफसर की मौजूदगी में पूरा प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद मॉकड्रिल कराया गया। पहले दिन ही मॉकड्रिल सफलतापूर्वक रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड अस्पताल में तीसरी लहर से निपटाने के लिए मॉकड्रिल कराया गया। यह अभ्यास शासन से आए नोडल अफसर और सहारनपुर जिले के जेडी डॉ. नरेंद्र गुप्ता, सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल, अर्बन प्रभारी डॉ. आरके सिंह समेत अन्य अफसरों की मौजूदगी में हुआ। मॉकड्रिल में सर्वप्रथम इंटीग्रेड कंट्रोल रूम में एक बालक की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई। जिस पर कमांड मिलते ही एंबुलेंस मरीज के रूप में ललौरीखेड़ा के एक बालक को बुलाया गया। जहां काल्पनिक तौर पर एंबुुलेंस उसे कोविड अस्पताल में लेकर पहुंची। टीम ने दो मिनट के भीतर स्ट्रेचर पर बालक का लिटाकर उसका ऑक्सीजन, पल्स रेट और बुखार नापा। हालत गंभीर लगने पर उसे पीकू वार्ड में लेकर पहुंची। जहां पांच मिनट के भीतर उसे ऑक्सीजन की सपोर्ट दी गई। इसके बाद उसकी दोबारा से ऑक्सीजन लेवल चेक किया गया। पहले दिन मॉकड्रिल का अभ्यास सफलता पूर्वक रहा। इस दौरान नोडल अफसर ने कहा कि तीसरी लहर आने की संभावना है। इसलिए तैयारियां कराई जा रही है। उन्होंने टीम को वेंटिलेटर के बारे में जानकारी दी। इतना ही नहीं सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने टीम को बताया कि उन्हें किस तरह से कोविड वार्ड में काम करना है। बच्चे नाजुक होते है, इसलिए उनकी देखभाल बहुत जरूरी होती है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट और अन्य तैयारियों का भी लिया जायजा
प्रशिक्षण में शामिल होने आए नोडल अफसर डॉ. नरेंद्र गुप्ता ने प्रशिक्षण के बाद तीसरी लहर के लिए तैयार किए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट, पीकू वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, वेंटिलेटर, दवाएं और अन्य व्यवस्थाओं को जायजा लिया। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट को जल्द से जल्द शुुरू करने के निर्देश दिए। हालांकि अभी ऑक्सीजन प्लांट का काम अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी लहर को देखते हुए शासन के निर्देश पर तैयारियां पूूरी कर ली गई हैं। कुछ काम रह गया है। उसे भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा। शुक्रवार को कोविड अस्पताल में काम करने वाली टीम को प्रशिक्षण भी दिया गया। अभी एक दो दिन में प्रशिक्षण दोबारा से कराया जाएगा। ताकि आने वाले समय में किसी तरह की समस्या से न जूझना पड़े। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed